नूतन वर्ष के अवसर पर ब्रह्मकुमारी संस्थान पर पहुंची राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी






बाबा के आशीर्वाद से ही पहुंची हूं राजनैतिक मुकाम पर- सीमा द्विवेदी
—————————————————–
वीरेंद्र कुमार की खास रिपोर्ट
मुँगराबादशाहपुर, जौनपुर। नूतन वर्ष 2023 के अवसर पर मुंगरा बादशाहपुर मे स्थित ब्रह्मकुमारी संस्थान पर मुख्य अतिथि के रूप में राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी और विशिष्ट अतिथि के रूप में आलोक कुमार गुप्ता उपस्थित होकर बाबा का आशीर्वाद प्राप्त किया। ब्रह्मकुमारी बहनों ने उपस्थित अतिथियों के माथे पर तिलक टीका लगाकर अंगवस्त्रम भेंट कर अभिवादन किया। सीमा द्विवेदी ने नूतन वर्ष 2023 के उपलक्ष में बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज वह राजनीति के जिस मुकाम पर हैं वह बाबा का ही आशीर्वाद है उन्होंने कहा कि इस दरबार में आते ही मन अपने आप शांत हो जाता है, जब कि आज के समय मे इंसान के पास सुख सुविधा वैभव सब कुछ होने के बाद भी मन शांत नहीं होता लेकिन बाबा के दरबार में आते ही मन एकदम से शांत हो जाता है। राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी ने कहा कि मुझसे आजतक ब्रह्मकुमारी बहनों ने किसी भी प्रकार की जरूरत के लिए आग्रह नहीं किया, किंतु मैं आज बहनों से पूछना चाहती हूं कि वह बताएं कि मैं उनके लिए क्या कर सकती हूं, क्योंकि ब्रह्मकुमारी संस्थान के लिए वह जो कुछ भी करेंगी वह बाबा के आदेश से ही होगा बावजूद ब्रह्मकुमारी बहनों ने कुछ भी आग्रह नहीं किया। जब राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी ने देखा कि ब्रह्मकुमारी संस्थान तक उनकी गाड़ी नहीं जा पाई थी, रेलवे की जमीन होने के कारण रास्ता नहीं बन पाया है, उन्हें पैदल ही जाना पड़ा था तो उन्होंने कहा कि कल ही मैं रेलवे विभाग से इस विषय पर बात करते हुए शीघ्र ही मार्ग बनवाने का प्रयास करूंगी। इसी क्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित सिटी पब्लिक स्कूल एंड कॉलेज के डायरेक्टर आलोक कुमार गुप्ता ने ब्रह्मकुमारी संस्थान परिवार और उपस्थित सभी लोगों को नूतन वर्ष की बधाई और शुभकामनाएं दिए! इस अवसर पर मनोज द्विवेदी, रंजीत भोजवाल, सूर्य लाल जायसवाल, रोहन पांडेय, राजीव जायसवाल, ब्रह्मकुमारी अनीता, रजनी, प्रियंका, ज्योति, ममता, वंदना, खुशबू, धन देवी, ज्ञानवती, शिव कुमार, विकास, राजमणि यादव, श्याम आदि लोग उपस्थित रहे।
