भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

नारीबारी पुलिस को छुटभैये चोरो का चैलेन्ज, घरो के ताले टूटना शुरू, नागरिको मे भय ब्याप्त, अपराधी और असामाजिक तत्वों को चुन चुन करके गिरफ्तार किया जा रहा है- थाना प्रभारी

0 24

चोरों ने नगदी सहित लाखों पर किया हाथ साफ

————————————————–
प्रमोदबाबू झा
नारीबारी,प्रयागराज । उप्र- मप्र सीमा अंतर्गत थाना शंकरगढ़ के नारीबारी चौकी के अंतर्गत सुरवल सहनी में सरदार पटेल गार्डेन व बुद्ध वाटिका के बगल स्थित भागीरथी सिंह के मकान से चोरों ने लोहे की खिड़की को तोड़कर घर के अंदर घुसकर नगदी सहित लाखों रुपए की चोरी किया।भागीरथी सिंह पुत्र इंद्रभान सिंह कोहड़िया के रहने वाले हैं वे पिछले कई साल से सुरवल सहनी में घर बनाया है तथा बीच बीच में आकर परिवार सहित रहते थे।भागीरथी सिंह रीवा में बिरला कंपनी में नौकरी करते हैं तथा वहीं पर परिवार सहित रहते भी हैं उन्होंने अपने सुरवल सहनी इस मकान में सीसीटीवी कैमरा भी लगा रखा है तथा उसको उन्होंने अपने मोबाइल फोन से इसे कनेक्ट कर रखा है तथा इसी से वे अपने मकान की निगरानी भी कर रहे थे कि अचानक शनिवार को उनके सीसीटीवी कैमरे का कनेक्शन टूट गया था उनको कुछ अनहोनी की आशंका हुई तो उन्होंने अपने छोटे भाई सुनील सिंह पुत्र इंद्रभान सिंह जो कोहड़िया गांव में रहते हैं उनको फोन के द्वारा सुरवल सहनी जाकर घर को देखने को कहा तो सुनील सिंह तत्काल सुरवल साहनी पहुंचे और उन्होंने देखा तो घर के बाहर वाले कमरे में लोहे का जंगला टूटा हुआ था तथा कमरे का ताला टूटा हुआ था इसे देखकर उनके पैर तले जमीन खिसक गयी इसकी तत्काल जानकारी उन्होंने अपने बड़े भाई भागीरथी सिंह को दिया भागीरथी सिंह इसको सुनते हुए तुरन्त सुरवल सहनी के लिए रीवा से रवाना हो गए यहां पहुंचने पर अपने घर की स्थित को देखकर उन्होंने इसकी जानकारी 112 नंबर पुलिस को दिया थोड़ी देर में 112 नम्बर पुलिस मौके पर पहुंची तथा चोरी की घटना को देखा और इसकी जानकारी उन्होंने नारीबारी चौकी प्रभारी संतोष सिंह को दिया नारीबारी चौकी प्रभारी सूचना पाते ही अपने हमराहियों के साथ मौके पर पहुंचे तथा मौका मुआवना किया। चौकी प्रभारी ने वताया कि संदिग्धों से पूंछताछ कर रहे हैं तथा चोरी में संलिप्त लोगों की तलाश में जुटे हुए हैं। जल्द ही खुलासा होगा सीसीटीवी फुटेज से प्राप्त जानकारी के अनुसार घर में चोरी शुक्रवार को भोर में प्रातः 2:34 बजे के लगभग हुई है।चोरों ने घर के सभी कमरे के ताला को तोड़कर चोरी किया है चोरों ने सोने की हार,सोने की बिजली,सोने की दो अँगूठी, चांदी का नागपाठ,चांदी का पायल,स्टील,पीतल,तांबे व फूल के बर्तन,कपड़े ,10 हजार रुपए नगद सहित लगभग दो तीन लाख रुपए की चोरी कर लिया है।चोरों के हौसलें इतना बुलन्द है कि बिना किसी डर भय के इतनी बड़ी चोरी कर रहे हैं उक्त घटना से आसपास के लोगों में भय व्याप्त है।भागीरथी सिंह अपने घर में हुए चोरी का खुलासा करने व अविलम्ब चोरों को पकड़ना जरूरी वताया। वहीं थाना प्रभारी शंकरगढ़ मनोज कुमार सिंह ने कहा कि शंकरगढ़ थाना क्षेत्र में अपराधी और असामाजिक तत्वों को चुन चुन करके गिरफ्तार किया जा रहा है चोर उचक्के की कोई औकात नहीं है कि वारदात कर सकें थाना प्रभारी ने कहा कि शंकरगढ़ थाना क्षेत्र राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर चाकघाट बॉर्डर मध्य प्रदेश सीमा से लगा तथा प्रयागराज चित्रकूट बांदा मार्ग पर सघन चेकिंग अभियान चालू किया गया है और अपराधी और असामाजिक तत्वों के खिलाफ सघन जांच की जा रही है उधर किसान प्रतिनिधि रमाशंकर मिश्र पूर्व प्रधान जूही ने कहा कि थाना प्रभारी का कार्य अत्यंत सराहनीय है ग्रामीण क्षेत्र के दयाराम तिवारी गया दत्त गौरी शंकर सिंह पटेल सहित लोगों ने थाना प्रभारी के कार्यों की प्रशंसा की

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More