एक पत्रकार ही है जो समाज को दिशा दिखाने का कार्य करता है- उमाशंकर चौरसिया

मुँगराबादशाहपुर, जौनपुर। समाजसेवी व भावी प्रत्याशी अध्यक्ष पद हेतु नगरपालिका परिषद मुँगराबादशाहपुर उमाशंकर चौरसिया ने क्षेत्र के पत्रकार बंधुओं व सभी क्षेत्र के लोगों को राष्ट्रीय प्रेस दिवस की बधाई देते हुए कहा कि एक पत्रकार ही है जो समाज को दिशा दिखाने का कार्य करता है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय प्रेस दिवस देश में एक स्वतंत्र और जिम्मेदार प्रेस की उपस्थिति का प्रतीक है।
