भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

शांति समिति की बैठक का किया बहिष्कार उठ कर चले गए चौकी व दलों के पदाधिकारी, हुआ हंगामा

0 41

एसडीएम व सीओ के देर से पहुंचने तथा मूल बिंदुओं पर चर्चा न होने पर सभासद ने जताई नाराजगी

——————––——————————–

राकेश मौर्य की रिपोर्ट

मुंगराबादशाहपुर (जौनपुर)। थाना परिसर में आगामी 10 व 11 अक्टूबर को होने वाले भरत मिलाप व बारावफात को लेकर शुक्रवार को शांति समिति की बैठक बुलाई गई। जिसमें सभी दलों व चौकियों के पदाधिकारी सहित नगर के प्रबुद्ध जन उपस्थित रहे। बैठक में उपस्थित लोगों ने 1 घंटे से अधिक इंतजार करने के बाद भी सक्षम अधिकारी एसडीएम मछली शहर राजेश चौरसिया व सीओ अतर सिंह के देर से पहुंचने तथा मूल बिंदु जैसे भरत मिलाप व बारावफात पर चर्चा न होने पर सभासद आलोक कुमार गुप्ता पिंटू ने नाराजगी जताते हुए शांति समिति की बैठक को बहिष्कार कर दिया। सभासद को बहिष्कार करता देख सभी दलों व चौकियों के पदाधिकारी भी बैठक छोड़ कर उठ खड़े हुए। जिससे शांति समिति की बैठक में हंगामा जैसा माहौल बन गया। बहिष्कार करने वाले लोगों में भाजपा मंडल अध्यक्ष संतोष गुप्ता, महामंत्री रंजीत गुप्ता, राजकुमार नेता, जगदंबा, आकाश गुप्ता, सभासद दीपू मोदनवाल, रवि दुबे, सचिन केसरवानी, विनोद चौरसिया, राजेश गुप्ता, योगेश जायसवाल, राजीव जायसवाल, दीपक गुप्ता, सुरेश सोनी, ओंकार नाथ गुप्ता व शिवम गुप्ता सहित दर्जनों पदाधिकारियों ने शांति समिति की बैठक का बहिष्कार किया।

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More