ब्रेकिंग न्यूज, आसा पैथोलॉजी के डायरेक्टर दिवाकर तिवारी का हृदयाघात से हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम
देवेन्द्र सिंह देव की रिपोर्ट
सुजानगंज, जौनपुर। सुजानगंज में संचालित आसा पैथोलॉजी के डायरेक्टर दिवाकर तिवारी का बुधवार को हृदयाघात आया तत्काल उनको प्रयागराज ले जाया जा रहा था प्रयागराज पहुंचने से पहले उनका निधन हो गया। निधन की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। जिस किसी को दिवाकर तिवारी की निधन की सूचना मिलती थी वह चौक जाता था। आपको बता दें कि दिवाकर तिवारी पैथोलॉजी के संचालन के साथ – साथ धार्मिक, सामाजिक कार्यों में बढ़चढ़कर भाग लेते थे। दिवाकर तिवारी मिलनसार, मृदुभाषी स्वभाव के कारण सभी के दिलों में अपनी जगह बना लेते थे। अचानक उनकी मौत से लोग चकित हो गए।

