भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

मोटरसाइकिल की आमने-सामने की टक्कर में 1 की मौत, दो घायल

0 22

देवेंद्र सिंह देव की रिपोर्ट

पवारा, जौनपुर। बुधवार दिनांक 11/ 8/ 2022 को समय लगभग 10 40 AM के आसपास विशाल बिंद पुत्र जितेंद्र निवासी ग्राम मारूफपुर थाना मछली शहर जिला जौनपुर उम्र लगभग 16 वर्ष अपनी फुफेरी बहन जानवी पुत्री राकेश कुमार बिंद निवासी ग्राम सरोखनपुर थाना मुंगरा बादशाहपुर जिला जौनपुर उम्र करीब 11 वर्ष को मोटरसाइकिल संख्या यूपी 62 सीसी 2257 बजाज प्लैटिना से बैठा कर ग्राम सरोखनपुर से अपने घर फारुख पुर जा रहा था रास्ते में नेशनल हाईवे NH 31 सजई कला तिराहा के पास महादेव ढाबा के सामने उधर से आ रही मोटरसाइकिल संख्या यु पी 62 वी वाई 1311 से आमने-सामने टक्कर लगने के कारण तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए । सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष राम सरीख गौतम मय फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सतहरिया भिजवाया। जहां पर बच्ची जानवी उपरोक्त की मृत्यु हो गई और दोनों बच्चे उपरोक्त गंभीर रूप से घायल हैं जिनको जिला अस्पताल रेफर किया गया है। शव को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है शांति व्यवस्था की कोई समस्या नहीं है।

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More