भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

मुँगराबादशाहपुर की पुलिस ने चार अभियुक्तगण को नीभापुर चौराहा से गिरफ्तार करके भेजा जेल

0 34

देवेंद्र सिंह देव की रिपोर्ट

मुंगराबादशाहपुर , जौनपुर । पुलिस अधीक्षक अजय साहनी द्वारा चलाए जा रहे अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध अभियान के क्रम मे अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शैलेन्द्र सिंह के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी मछलीशहर अतर सिंह के कुशल पर्यवेक्षण में थाना मुगराबादशाहपुर जौनपुर पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 151/2022 धारा 363/366/120बी/506 भा0द0वि0 थाना मुगरा बादशाहपुर जौनपुर से सम्बन्धित चार अभियुक्तगण को मुखबिर की सूचना पर नीभापुर चौराहा से गिरफ्तार कर थाने पर लाकर आवश्यक विधिक कार्यवाही करने के पश्चात जेल भेज दिया गया । गिरफ्तार अभियुक्तो में शिवम तिवारी पुत्र बिन्देश्वरी तिवारी निवासी हैदरेपुर , अभिषेक तिवारी पुत्र चन्द्रकेश तिवारी निवासी हैदरेपुर , राहुल यादव पुत्र रामआसरे यादव निवासी ग्राम काछीडीह , अंकित गौतम पुत्र सुनील गौतम निवासी गोधुवाँ थाना मुगरा बादशाहपुर जौनपुर है ।
अभियुक्तगण का अपराधिक इतिहास मु0अ0सं0-151/2022 धारा-363/366/120बी/506 भा0द0वि0 थाना मुगरा बादशाहपुर जौनपुर है । अभियुक्तों को
गिरफ्तार करने वाली टीम में
सदानन्द राय , थानाध्यक्ष , उपनिरीक्षक कमलेश कुमार , का0 गजेन्द्र कुमार , का0 अनवारुल हक , का0 लक्ष्मण कुमार थाना मुगराबादशाहपुर जौनपुर शामिल रहे ।

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More