सुजानगंज ब्लाक क्षेत्र के प्रत्येक गाँवों में विकास करना हमारा मंकसद – श्रीप्रकाश शुक्ला



श्रीप्रकाश शुक्ला ने भारी जलजमाव एवं प्रदूषण से बचाने के लिए मौके का निरीक्षण किया
————————————
निरीक्षण के बाद श्रीप्रकाश शुक्ला ने नाली कार्य का उद्घाटन किया
————————————
ग्राम सभा बाल्हामऊ एवं रामापुर कुंदहा में निर्माणधीन नाली कार्य का जाँच किया
————————————
भारतीय सहारा संवाददाता
सुजानगंज, जौनपुर। ब्लाक खंड सुजानगंज के ब्लाक प्रमुख श्रीमती ऊषा शुक्ला पत्नी श्रीप्रकाश शुक्ला ने ब्लाक क्षेत्र के ग्राम सभा बारा , बखोपुर, बौरई , भिखारीपुर ,थलोई, चौबेपुर , रतनपुर में भारी जलजमाव एवं प्रदूषण से बचाने के लिए मौके का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद उन्होंने नाली कार्य का उद्घाटन किया एवं ग्राम सभा बाल्हामऊ एवं रामापुर कुंदहा में निर्माणधीन नाली कार्य का जाँच किया। इस मौके पर श्रीप्रकाश शुक्ला ने कहा कि मेरा एक ही मकसद है सुजानगंज ब्लाक क्षेत्र के प्रत्येक गाँवों में विकास करना।
