भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

बच्चों का मनोबल बढ़ाने व उनकी प्रतिभा को और आगे बढ़ाने के लिए ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से सम्मानित करना चाहिए – विशाल सिंह

0 25

देवेंद्र सिंह देव की रिपोर्ट

सतहरिया, जौनपुर। जमदग्नि ऋषि की तपस्थली जौनपुर में अवस्थित ग्राम सभा सतहरिया(सत्य की तपोभूमि) सीड़ा सतहरिया का हृदय स्थल पर स्थित अपनी शैक्षणिक गुणवत्ता और अनुशासन के लिए विख्यात प्राथमिक विद्यालय सतहरिया के पावन प्रांगण में कक्षा 1,2,3,4 और 5 के छात्र/ छात्राओं का प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न हुआ। छात्र/छात्राओ को मेडल देकर अलंकृत किया गया।
समारोह के मुख्य अतिथि क्षेत्र वरिष्ठ युवा समाजसेवी विशाल सिंह ने कहा कि आज के यही बच्चे कल हमारे भारत की तकदीर बनकर निकलेंगे। उन्होंने कहा कि यह जरूरी है कि समय – समय पर बच्चों का मनोबल बढ़ाने के लिए और उनकी प्रतिभा को और आगे बढ़ाने के लिए ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से सम्मानित करना चाहिए। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि डॉक्टर अनिल मौर्य थे। कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति व वरिष्ठ पत्रकार राकेश मिश्रा जीतेन्द्र पाण्डेय,अनुराग मिश्र,रवि शुक्ल,विजय दुबे,अनिल चौबे, रमेश सिंह,राहुल सिंह,पत्रकार देव जी, रामचन्द्र प्रजापति जी,अवध नारायण यादव(प्रधान जी), अध्यापक धर्मराज जी, नीतू तिवारी(अध्यापिका) सहित अभिभावक गण, शिक्षक गण उपस्थित रहे
कार्यक्रम का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन विद्यालय के प्रधानाध्यापक प्रमोद कुमार दुबे अध्यक्ष ) ने किया।

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More