क्षेत्र का विकास के साथ- साथ आप लोगों के मान सम्मान में कमी नही आने दूंगा – प्रिंसू सिंह




सर्वेश तिवारी/देवेंद्र सिंह देव की रिपोर्ट
मुंगरा बादशाहपुर, जौनपुर।मुंगरा बादशाहपुर के पीजी कॉलेज में एमएलसी निकाय चुनाव संबंधित बैठक मुँगराबादशाहपुर के ब्लाक प्रमुख सत्येंद्र सिंह (फंटू ) के नेतृत्व में क्षेत्र के तमाम बीडीसी, ग्राम प्रधान उपस्थित में संपन्न हुई। एमएलसी भाजपा प्रत्याशी बृजेश कुमार सिंह प्रिंसू ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आप लोगों ने एकबार मौका देकर देख लिया है। उन्होंने कहा कि आप लोगों से हाथ जोड़कर निवेदन है कि इस बार भी आप लोग साथ दें । प्रिंसू सिंह ने कहा कि इस समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश व प्रदेश विकास के पथ पर निरंतर आगे बढ़ता जा रहा है। भाजपा सब का साथ सब का विकास के नारों के साथ आगे बढ़ रही है। भाजपा ने मुझे टिकट दिया है । राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी ने लोगों से अपील किया कि आपलोग अपना मत देकर प्रिंसू सिंह को भारी मतों से जिताइए । क्षेत्र में विकास होगा। मुँगराबादशाहपुर के ब्लाक प्रमुख सत्येंद्र सिंह (फंटू) सिंह ने उपस्थित सभी बीडीसी और ग्राम प्रधानों से अपील किया है कि आपलोग भारी मतों से प्रिंसू सिंह को जिताकर भेजिए ताकि आपके क्षेत्र का चहुंमुखी विकास हो सके। कार्यक्रम में आलोक कुमार गुप्ता पिंटू , नगर पालिका परिषद मुँगराबादशाहपुर के चेयरमैन शिवगोविंद साहू, भाजपा नेता महेंद्र विजय शुक्ला , भाजपा जिला अध्यक्ष पुष्पराज सिंह, भूपेंद्र सिंह पूर्व प्रधान होलपुर, नन्हे लाल सरोज प्रधान होलपुर ,सौरभ तिवारी, अभिषेक शुक्ला ,भाजपा नेता मनोज कुमार द्विवेदी व्यासजी सहित तमाम सभासद गण लोग उपस्थित थे।
