नवरात्रा के शुभ अवसर पर श्री मद् भागवत ज्ञान यज्ञ का आयोजन, जाने माने विद्वान पं. उमाशंकर शास्त्री जी कथावाचक हैं।

भारतीय सहारा संवाददाता
दिल्ली/जयपुर। नवरात्रा के शुभ अवसर पर श्री मद् भागवत ज्ञान यज्ञ का आयोजन दुर्गा माता मंदिर, दुर्गा बाड़ी, ई- ब्लाक, मंगलम् सिटी, जयपुर में दिनांक 2 अप्रैल 2022 से 10 अप्रैल 2022 तक समय दोपहर 3 बजे से सांय 6 बजे तक चलेगा। 2 अप्रैल को ही कलश यात्रा निकाली जाएगी। हवन एवं पूर्णाहुति एंव प्रसादी 10 अप्रैल 2022 को प्रारंभ होगा। कथा के निवेदक मंदिर समिति अध्यक्ष ओमसिंह सोलंकी, कोषाध्यक्ष भगवान सिंह भाटी, सचिव विक्रम सिंह तंवर हैं। कथा के संयोजक गोपाल यादव, विक्रम सिंह हैं। कथावाचक- उमाशंकर जी शास्त्री जी हैं।
