ब्रेकिंग न्यूज , कार से बाइक टकराई, कार हुई क्षतिग्रस्त, बाइक सवार फरार
देवेन्द्र सिंह देव की रिपोर्ट
मुंगरा बादशाहपुर, जौनपुर। इलाहाबाद से मुँगराबादशाहपुर ,प्रतापगढ़ रोड होते हुए गाजीपुर कार से जा रहे थे गाड़ी संख्या UP- 70 EA 9991 थी। अचानक कामधेनु स्वीट्स के सामने कार से बाइक का एक्सीडेंट हुआ । एक्सीडेंट इस कदर हुआ कि फोर व्हीलर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई । जिस बाइक से एक्सीडेंट हुआ उसका नं. UP 62 CE 6388था। बाइक पर 3 लोग सवार थे । बाइक काफी स्पीड में थी जिसकी वजह से संतुलन खो गया और कार से भयंकर एक्सीडेंट हुआ। एक्सीडेंट होने के बाद बाइक सवार 3 लोग मौके फायदा उठाते हुए फरार हो गए। बाइक सवार दो लोगों को थोड़ी बहुत चोट आई है । बताया जा रहा है की तीनों लड़के जमालपुर इटहरा के बगल संतोष सोनी के घर के हैं ।खबर लिखे जाने तक पुलिस नही पहुंची थी और फोर व्हीलर उसी स्थान पर खड़ी थी।


