क्षेत्र के लोगों ने कहा- मिट जाएगा हाहाकार फिर से हो योगी सरकार

कृपा शंकर पाण्डेय की रिपोर्ट
लोनी,गाजियाबाद। लोनी विधानसभा-53 से भाजपा उम्मीदवार नन्दकिशोर गुर्जर ने टीला मोड़ से प्रदेश प्रभारी स्वतंर देव सिंह के साथ जन सम्पर्क यात्रा शुरु की इस अवसर पर भारी संख्या में लोगों ने अपने अपने घर से निकल कर जोरदार स्वागत किया और बीजेपी को वोट देने का फैसला किया । भारी जन संख्या में कॉलोनी वासियों ने हिस्सा लिया। स्थानीय निवासियों का कहना था कि विधायक नन्द किशोर गुर्जर को ही वोट देंगे इन्होंने जितना विकास के है किसी सरकार ने नहीं किया। इस अवसर पर बलराम पुर मंडल अध्यक्ष प्रशांत कुमार, सभासद विजय भाटी, चौधरी रविन्द्र सिंह, (भाई जी), चौधरी भोपाल सिंह, के अलावा क्षेत्र के सम्मानित सदस्य उपस्थित थे।
प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुये भाजपा उम्मीदवार नन्द किशोर गुर्जर ने कहा कि आप सभी विधायक है मै सिर्फ सेवक हूं आप 10 फरवरी तक पूरी तरह लग जाओं और भाजपा को भारी मतो से जिताओ उसे बाद आप 5 साल आराम से सोना मै चौकीदारी करूंगा। इस बात को सुनकर लोगों में काफी उत्साह दिखा। लोगों ने कहा कि इस बार भी भाजपा सरकार।
अपने संबोधन में नन्द किशोर गुर्जर ने कहा कि 5 साल पहले को लोग लोनी में घुसते हुए भी डरते थे यहां पर अपराध अपने चरम पर था लोनी में आये दिन लूट, कब्जा, मर्डर, रेप, गौकसी, गौतस्करी यह सब होता रहता था। भूमाफियों द्वारा लोगों के प्लाटों पर कब्जा आम बात थी एक दिन में 6 ब्यापारियों की हत्या भी लोनी के इतिहास में दर्ज है। लोनी में पहले एक भी सरकारी इन्टर कॉलेज नही था। लोनी की जनता यहां से पलायन करना शुरू कर चुकी थी। फिर 2017 में उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी और योगी आदित्य नाथ भी मुख्यमंत्री बने और लोनी की जनता ने यहां से बीजेपी के उम्मीदवार नन्दकिशोर गुर्जर को अपना विधायक चुना। उसके बाद लोनी में बदलाव आना शुरू हुआ।
नन्द किशोर गुर्जर ने कहा कि अपने पांच साल के कार्यकाल मे लोनी में जितने विकास कार्य किए हैं उतना विकास लोनी में पिछले 70 वर्षो में नहीं हुआ था। पहले लोग लोनी का नाम सुनकर घबराते थे अब लोगों को पता है कि लोनी के अन्दर किसी को कभी भी किसी भी प्रकार की मदद चाहिए तो आप सभी मुझे फोन करें मैं वहां तुरन्त आकर आपकी मदद करूंगा। लोनी में मेट्रो का कार्य चल रहा है, पुस्ता रोड भी पूरी तरह से चमक रहा है लूटमार की घटना भी ना के बराबर है गोकसी पूरी तरह से बन्द हो चुकी है। विधायशिक्षा की बात करें तो इस समय लोनी में दो राजकीय इन्टर कॉलेज बन चुका है डीग्री कॉलेज का काम चल रहा है सारे प्राइमरी स्कूल की मरम्मत की गयी सारे प्राइमरी स्कूल इस समय पहले से बेहतर स्थिति में है। मीरपुर में मेडीकल कालेज का निर्माण कार्य चल रहा है। केन्द्रीय विधालय का प्रस्ताव पास हो चुका है। अगर अस्पताल की बात करें तो लोनी में पहले एक भी अस्पताल नहीं था। इस समय 100 फुटे रोड पर 100 बेड का अस्पताल बन रहा है जिसका कार्य लगभग पूरा होने वाला है कुछ समय में यह अस्पताल जनता के लिए चालू कर दिया जाएगा। इसके अलावा लोनी में बिजली की बहुत बड़ी समस्या थी पहले लोनी में 10 बिजली घर थे इन पांच सालों में 12 बिजली घर और बने जिसके कारण लोगों को बिजली की समस्या से काफी हद तक निजात मिला है। जल निकासी की समस्या का भी निवारण काफी हद तक किया गया है। रोड और नालियों का निर्माण कार्य किया गया कुछ गलियों को छोड़कर विधानसभा में लगभग गलियों में सड़क का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है और कुछ जगहों पर चल रहा है। इसके अलावा लोनी में शुद्ध पानी के लिए भी लोनी में काफी कार्य किया गया है लगभग 52 हजार कनेक्शन पास हो चुके है प्रत्येक घर पर शुद्ध पानी पहुंचाना विधायक का लक्ष्य है। जो की कुछ दिनों में पूरा हो जाएगा। बेहटा नहर के लिए 18 करोड़ रूपए का बजट पास हुआ है।

