योगी सरकार में भय व अपराध मुक्त बना प्रदेश :- सुब्रत पाठक

बोले कन्नौज सांसद- समाज को जातियों में बांट रहे हैं विपक्षी
मुंगरा बादशाहपुर, जौनपुर। प्रदेश में बदलाव को लोग महसूस कर रहे हैं प्रदेश को ना सिर्फ अपराधियों से मुक्त किया गया बल्कि उनके अवैध संपत्तियों को भी जप्त किया गया है। उक्त बातें भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं कन्नौज सांसद सुब्रत पाठक ने मछली शहर सांसद बीपी सरोज के आवास पर पत्रकार वार्ता में कहीं। कहा कि अब गरीब की भूमि पर कब्जा नहीं होता बल्कि भू माफियाओं की भूमि गरीबों में बांटी जा रही है। आगे कहा कि मुगलों का अंग्रेजों के बाद कांग्रेस सपा व बसपा समाज को जातियों में बांट रही हैं। 2022 में भी प्रबुद्ध वर्ग पहले ही तरह भाजपा के साथ खड़ा होगा। सांसद बीपी सरोज ने कहा कि सरकारी भर्तियों को पारदर्शी बनाकर प्रदेश में भ्रष्टाचार पर प्रदेश सरकार ने शिकंजा कस दिया है। बोले सपा बसपा सरकार में पुलिस भर्ती में सूची बनाकर आ जाती थी लेकिन योगी सरकार में नौकरियों में धांधली पर रोक लगी है। प्रेस वार्ता के पूर्व में औद्योगिक क्षेत्र सतहरिया में सांसद बीपी सरोज, सांसद प्रतिनिधि रमेश सरोज, अनिल चौबे, सुरेंद्र पांडे व राकेश मिश्रा ने माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर अनिल जायसवाल, राकेश सिंह, शेषमणि शुक्ला, महेंद्र श्रीवास्तव, रमेश सिंह व अनिल पांडेय आदि लोग मौजूद रहे।
