भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

ब्राम्हण फिर से रचेगा नया इतिहास

0 15

जौनपुर । बदलापुर के पूर्व विधायक ओम प्रकाश दुबे ( बाबा) के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को भारी संख्या में एकत्र होकर वाराणसी में रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर ब्राह्मण सम्मेलन हुआ।

पूर्व विधायक बाबा दुबे के नेतृत्व में इतनी बड़ी संख्या में जुट कर ब्राह्मण के भविष्य के लिए चिंतन किया गया। जिसमें ब्राह्मणों के उत्थान के लिए कई महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा हुई।
पूर्व विधायक बाबा दुबे जी द्वारा विगत वर्ष ओम श्री के नाम से एक ट्रस्ट का रजिस्ट्रेशन किया गया था जिसमें समाज में सभी वर्गों के लिए उनके हित के लिए शिक्षा, स्वास्थ, रोजगार अन्य जैसे कई मुद्दों पर काम किया जाता है।

सम्मेलन के दौरान ब्राह्मणों ने खुले मंच से बाबा दुबे जी एवं उनके पुत्र अरुण दुबे को ब्राह्मण समाज के उत्थान के लिए आवाहन किया ।
सभी ब्राह्मणों ने मिलकर पूर्व विधायक बाबा जी दुबे उनके पुत्र अरुण दुबे को निर्देश दिया कि आपके मेहनत के बिना ब्राह्मणों का उत्थान संभव नहीं है आप चाहेंगे तो ब्राह्मणों की दिशा एवं दशा दोनों बदल सकते हैं ब्राह्मणों द्वारा उनके इस ब्रह्मादेश को पूर्व विधायक बाबा दुबे जी एवं उनके पुत्र अरुण दुबे जी ने शिरोधार कर ब्राह्मणों को आश्वासन दिया कि जिस प्रकार आपने हम पर विश्वास दिखाया है मैं उस पर एकदम खरा उतरूंगा एवं ब्राह्मणों के उत्थान के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने को तैयार हूं।

सम्मेलन में ब्राह्मणों द्वारा यह बताया गया कि ब्राम्हण सदैव राजा बनाने का कार्य करता है अगर राजा बना सकता है तो उसको उतार दे सकता है।
ब्राह्मणों को शास्त्र एवं शस्त्र की दोनों जरूरत है सभी राजनीतिक पार्टियां ब्राह्मणों का वोट लेना चाहती है लेकिन ब्राह्मण के हित के लिए कोई बात नहीं करती।

ब्राह्मणों द्वारा इतनी बड़ी जनसंख्या में एकजुट होकर सम्मेलन करने से सभी राजनीतिक पार्टियों की हवा निकल गई।

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More