भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

भाजपा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष व सहयोगी महिलाओं ने रंगोली व दीपक से सजाया मुंगरा थाना

0 27

राकेश मौर्य की रिपोर्ट

मुंगरा बादशाहपुर, जौनपुर। जहां एक तरफ पूरा भारत वर्ष दीपावली पर्व को अपने परिवार के साथ बहुत ही धूमधाम व खुशियों के साथ मनाता है। वहीं दूसरी तरफ देश के सैनिक व पुलिसकर्मी अपने घरों से मिलो दूर जाकर अपनी ड्यूटी पर तैनात होकर देश व देशवासियों की सुरक्षा करते हुए अपने फर्ज का निर्वाहन करते हैं। इसी के चलते थाना मुंगरा बादशाहपुर में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष नीलम गुप्त व उनके सहयोगियों द्वारा थाना परिसर में देश भक्ति भारत माता के चित्र पर बेहतरीन रंगोली बनाकर व दीप जलाकर दीपावली का त्यौहार मनाया गया। मंडल अध्यक्ष नीलम गुप्ता ने बादशाहपुर थाने के सभी स्टाफ व थानाध्यक्ष को दीपावली की बधाई देते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति, सभ्यता में आपसी एकता और मिलजुलकर त्यौहार मनाने की सीख दी गई है। ये लोग भी अपने घर परिवार को छोड़कर , हमारी सुरक्षा में खड़े हैं ताकि हमारी दीपावली अच्छी हो, इसलिए आज हम सब ने मिलकर एक साथ दीपावली पर्व को मनाया है। थानाध्यक्ष सदानंद राय ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। बातचीत में उन्होंने कहा कि थाना परिसर में आज खुशी का माहौल है। हम सब पुलिस वाले अपने परिवार से दूर रहकर त्योहार मनाते हैं किंतु इस बार बहुत ही अच्छा लग रहा है। हमें ऐसा प्रतीत हो रहा है कि हम अपने परिवार के साथ दीपावली पर्व को मना रहे हैं। थानाध्यक्ष ने आई हुई बहन,बेटियों,को मिठाई खिलाकर दीपावली की बधाई दी। इस दौरान समाजवादी पार्टी के युवा नेता पंकज मिश्रा ,समाजसेवी राजीव जयसवाल, महिला मोर्चा उपाध्यक्ष अंजलि सरोज, महिला मोर्चा सदस्य दुर्गा जयसवाल, महिला मोर्चा उपाध्यक्ष श्वेता मौर्या, महिला मोर्चा मंत्री खुशबू गुप्ता, किरन मौर्य, काजल व समस्त थाना स्टाफ आदि मौजूद रहे।

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More