भाजपा सरकार के कार्यकाल में मंहगाई चरम सीमा पर, किसान परेशान, महिलाओं पर आए दिन ह़ रहा है अत्याचार – विनोद मिश्रा


मुंगरा बादशाहपुर,जौनपुर। प्रदेश की भाजपा सरकार की कथनी और करनी में फर्क है। भाजपा सरकार में किसी की सुनवाई नही होती है। आए दिन महिलाओं पर अत्याचार हो रहा है। उक्त बातें गांव उच्चौरा ग्राम सभा में चौपाल लगाकर समाजवादी महिला मोर्चा समिति की बैठक में सपा नेता विनोद मिश्रा ने महिलाओं के बीच कहीं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में मंहगाई चरम सीमा पर पहुंच गई है पेट्रोल सौ रुपया पार हो गया है । प्रदेश में लूट, चोरी, दुष्कर्म की घटनाओं की बाढ़ सी आ गई है। विनोद मिश्रा ने कहा कि किसानों की फसलों को आवारा पशु खा रहे हैं किसान रात दिन फसल की रखवाली कर रहा है। लोग परेशान हो गए हैं। अब भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का समय आ गया है। जो आगामी उ.प्र. विधानसभा चुनाव में जनता अपने मत के माध्यम से सबक सिखाएगी । मिश्रा ने कहा कि महिलाओं को आवाहन करते हुए कहा कि किसी देश की दिशा और दशा बदलने की ताकत और किसी में है वह केवल महिलाओं में है। उन्होंने पन्नाधाय और रानी लक्ष्मीबाई द्वारा राष्ट्र के लिए दिए गए बलिदान को याद कराया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधान रमाशंकर यादव तथा संचालन पूर्व प्रधान चंद्रशेखर यादव ने किया। इस अवसर पर महिला सभा की अध्यक्ष श्रीमती मीरा देवी, सोनू यादव ,श्याम, सूरत, रमाशंकर यादव, पूर्व प्रधान रमेश, हरिलाल ,जगन्नाथ, अनिल उपाध्याय, राजेश गोस्वामी, प्रदीप व राजेश गिरी आदि लोग मौजूद रहे।


