भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

डिजिटल ट्रेनिंग और कम खर्च में प्रचार का बेहतर माध्यम ग्लीन्टेल टेक्नोलॉजी बनता जा रहा है।

0 31

भारतीय सहारा न्यूज नेटवर्क

मुँँगराबादशाहपुर, जौनपुर। मुँँगराबादशाहपुर में संचालित ग्लीन्टेल टैक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड जहाँ क्षेत्र के युवाओं को ट्रेनिंग देकर रोजगार दिलाने में बेहतर साबित होती जा रही है वहीं अपने सर्विस के माध्यम से एकसाथ मोबाइल पर कम खर्च में लाखों लोगों तक प्रचार का माध्यम बनती जा रही है। ग्लीन्टेल टैक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड के एम.डी. धर्मेन्द्र कुमार पटेल ने सब की नजर से बातचीत करते हुए कहा कि युवाओं को अच्छी ट्रेनिंग मिले उन्हें दूर दराज न जाना पड़े इसलिए ग्रामीण क्षेत्र में कंपनी की स्थापना किया है। एमडी धर्मेन्द्र कुमार ने कहा कि कंपनी का एक ही उद्देश्य है कि ज्यादा से ज्यादा लोग डिजिटल ट्रेनिंग करें और आगे बढ़ें जिससे क्षेत्र का नाम रोशन हो सके । वहीं ग्लीन्टेल टैक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड के चीफ आफीसर बाल आनन्द पटेल ने कहा कि मुँँगराबादशाहपुर ही नही बल्कि पूरे जनपद जौनपुर में डिजिटल ट्रेनिंग में उभरता हुआ नाम ग्लीन्टेल टैक्नोलॉजी का चल रहा है। बाल आनन्द पटेल ने बताया कि कंपनी द्वारा आधुनिक डिजाइनों में वेबसाइट, मोबाइल एप एवं डेवलपमेंट का कार्य कम खर्च में बेहतर किया जाता है। उन्होंने कहा कि हमारे डेवलपमेंट टीम में नीरज पटेल, मृत्युंजय, रजनीश पटेल, तप्शीर अंशारी की अहम भूमिका है। नीरज पटेल ने कहा कि मै इतनी कम उम्र में डिजिटल डिजाइन का कार्य सीख लिया है । हमारे युवा भाई ग्लीन्टेल टैक्नोलॉजी में आऐं और डिजिटल ट्रेनिंग करके रोजगार प्राप्त करें।

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More