भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

दशहरा व भरत मिलाप को लेकर शांति समिति की बैठक थाना परिसर में हुई संपन्न, कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए मनाए दशहरा त्योहार- तहसीलदार सुदर्शन कुमार

0 16

मुंगरा बादशाहपुर का ऐतिहासिक भरत मिलाप 21 और 22 अक्टूबर को

—————————————————–

विक्की गुप्ता की रिपोर्ट

मुंगरा बादशाहपुर, जौनपुर। दशहरा व दो दिवसीय भरत मिलाप को सकुशल संपन्न कराने को लेकर थाना मुँँगराबादशाहपुर परिसर में तहसीलदार सुदर्शन कुमार की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक दलों व चौकियों के पदाधिकारियों के साथ हुई। बैठक में दशहरा को शांतिपूर्वक व भाई चारे के साथ मनाए जाने पर विचार विमर्श किया गया। 21 व 22 अक्टूबर को होने वाले दो दिवसीय भरत मिलाप को संपन्न कराने पर चर्चा हुई। इस दौरान तहसीलदार सुदर्शन कुमार ने कहा कि कोविड-19 को देखते हुए दशहरा व दो दिवसीय भरत मिलाप त्यौहार मनाए। सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन के मद्देनजर रखते हुए चौकी निकालें। कस्बा इंचार्ज कमलेश कुमार वर्मा ने कहा कि भरत मिलाप पर निकाली जाने वाली चौकी व लाग निर्धारित समय पर निकलेगी। इसे सकुशल संपन्न कराना आप सब की जिम्मेदारी है। उन्होंने भरत मिलाप पर नशे का सेवन न करने की अपील की। नगर इंचार्ज ने बताया कि मेले को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस फोर्स की पर्याप्त व्यवस्था रहेगी। किसी प्रकार की अराजकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभासद आलोक कुमार गुप्ता (पिंटू) ने बिजली की समस्याओं को लेकर तहसीलदार को बताया कि कटरा त्रिमुहानी से लेकर सिटी पब्लिक स्कूल तक विद्युत तार काफी जर्जर हो चुके हैं। 2 वर्ष पूर्व तार लटकने की वजह से एक चौकी में करंट उतर आया था। संयोग रहा की वह लोग बाल-बाल बच गए। जिसके कारण चौकी का प्रदर्शन नहीं हुआ और उन्होंने बताया कि मछली शहर रोड पीएचसी के पास जर्जर तार व लटकते तार को सुधारने की मांग की। शांति समिति की बैठक में बिजली विभाग व नगर पालिका परिषद मुंगरा बादशाहपुर तथा पुलिस विभाग द्वारा सक्षम अधिकारी का बैठक में उपस्थित ना होने पर लोगों ने नाराजगी व्यक्त की। पांच दलों के अध्यक्षों में राजीव केसरी, आलोक कुमार गुप्ता पिंटू, अनिल कुमार, मनोज गुप्ता व राजेश गुप्ता ने मेले के 3 दिन पहले रूट डायवर्जन की मांग की। इस अवसर पर विहिप नेता जगदंबा जायसवाल, संतोष गुप्ता डबल, गणेश सभासद रवि दुबे आलोक गुप्ता सौरभ जायसवाल, संदीप कसेरा मनोज कुमार राजेश कुमार र राजीव केसरी, रंजीत गुप्ता, दीपू मोदनवाल सहित भरत मिलाप रोशनी कमेटी व लाग चौकियों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More