सपा नेता मुँँगराबादशाहपुर पंकज मिश्रा की गाड़ी का हुआ भीषण एक्सीडेंट, 1 की मौत पंकज मिश्रा और उनके ड्राइवर को लगी गंभीर चोटे, अस्पताल मे चल रहा है इलाज


दिल्ली। शनिवार दोपहर मे मुजफ्फरनगर मे समाजवादी पार्टी की प्रबुद्ध जन सम्मेलन मे जाते समय इटावा मे आगरा एक्सप्रेसवे पर मुँँगराबादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र के सपा युवा नेता पंकज मिश्रा की गाड़ी का भीषण एक्सीडेंट हो गया। मिली जानकारी के अनुसार पंकज मिश्रा के यहा कार्यरत एक व्यक्ति की मौत हो गई । सपा नेता पंकज मिश्रा व उनके ड्राइवर विपिन यादव को गम्भीर चोटे लगी है । जिनका वहा के अस्पताल मे इलाज चल रहा है। पूरी जानकारी के लिए सपा नेता पंकज मिश्रा से संपर्क किया जा रहा है।
