उत्पादन बढ़ाने वाले कृषकों को किया जायेगा पुरस्कृत – प्रभाकर सिंह
विन्देश्वरी पाण्डेय की रिपोर्ट
बलरामपुर। किसान नेता तथा पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह के जन्म दिवस यानी कि 23 दिसंबर पर जनपद के सम्मानित उन किसान भाइयों को पुरस्कृत किया जायेगा जिनके द्वारा फसलों के उत्पादन क्षमता में बृद्धि किया गया है । उप कृषि निदेशक प्रभाकर सिंह ने बताया कि किसान सम्मान दिवस का आयोजन कर कृषि एवं कृषि सम्वर्गीय विभागों के कृषकों का कृषि क्षेत्र में अधिक उत्पादकता प्राप्त करने पर सम्मानित कर पुरस्कृत किया जायेगा । उप कृषि निदेशक ने कहा कि कृषक बन्धु जो पूर्व में इस पुरस्कार से लाभान्वित न हुये हो वह अपना आवेदन अपने अपने विकास खण्ड कार्यालय में पदस्थापित सहायक विकास अधिकारी कृषि या अपने तहसील के उप सम्भागीय कृषि प्रसार अधिकारी से सम्पर्क कर निर्धारित आवेदन पत्र दस रुपये के साथ दिनांक 25 सितम्बर, 2021 तक जमा कर सकते है। जनपद/विकास खण्ड स्तर पर अत्यधिक उत्पादन प्राप्त करने वाले कृषकों को सम्मानित कर पुरस्कृत किया जायेगा।
