भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

विधानसभा चुनाव : बांदा में भाजपा के योद्धाओ की फील्ड कसरत शुरू

0 19

भारतीय सहारा संवाददाता –

बांदा। विधान सभा चुनाव मिशन 2022 के समर को देखते हुये भाजपा नें जिले की चारों विधानसभाओं पर परचम फहराने के लिये अपनी रणनीति को अंजाम तक पहुंचाने का खाका बनाया है। योद्धाओ की फौज फील्ड कसरत के लिये तैयार कर दी है।
विधान सभा चुनाव में प्रचार और प्रबंधन से लेकर हर मोर्चे पर विपक्षी दलों का मुकाबला करने के लिये योद्धाओ की यह फौज तत्पर औऱ क्रियाशील हो गई है। जिला कार्य समिति से विलग अग्रिम मोर्चों, प्रकोष्ठों और विभागों की मंडल स्तर तक टीम तैनात हुई है।
युवा मोर्चा, किसान मोर्चा, महिला मोर्चा, अनुसूचित जन जाति मोर्चा, पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक मोर्चा को पैना किया गया है। 28 विभागों औऱ 26 प्रकोष्ठोंकी भी जिले में मंडल स्तर तक तीन से पांच सदस्यों की टीम गठित की गई है।
चुनाव से पहले यह नई टीमें ग्रामीण औऱ शहरी क्षेत्रों में हर वर्ग के बीच जाकर संगठन की चुनावी जमीन को मजबूत करेंगी। पंचायत स्तर पर निर्वाचित प्रतिनिधियों का अभिनंदन आयोजन होंगे। सदर विधायक प्रकाश दिवेदी नें बताया की संबंधित मोर्चे औऱ विभाग के पदाधिकारी उनके क्षेत्र से जुड़े लोगों से लगातार संपर्क औऱ समन्वय कर उन्हें संगठन से जोड़ रहे हैं। साथ ही केंद्र औऱ प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी उन तक पहुंचाई जा रही है।
कुल मिलाकरअब देखना यह होगा की भाजपा की यह चुनावी चक्रव्यूह रणनीति युद्ध में कितना प्रभावशाली साबित होगी।

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More