शिक्षामित्र की बेटी ने सीबीएसई बोर्ड हाई स्कूल की परीक्षा में टॉप अंक हासिल कर मारी बाजी

भारतीय सहारा कौशांबी ब्यूरो
कौशांबी। कौशांबी जनपद के कडा विकासखंड के ग्रामसभा धुमाई मजरा लोधन का पुरवा निवासी शिव विजय सिंह की पुत्री प्रिंसी सिंह ने सीबीएसई बोर्ड परीक्षा हाई स्कूल में 94.8 % अंक हासिल कर कौशांबी जनपद का मान बढ़ाया है।
आपको बताते चलें कि कडा विकासखंड के ग्रामसभा धुमाई मजरा लोधन का पुरवा निवासी शिव विजय सिंह ग्राम सभा में शिक्षामित्र की नौकरी करते हुए बेटी को शिक्षा ग्रहण कराने के लिए बेटी की देखरेख के लिए पत्नी शांति देवी को प्रयागराज स्थित अपने मकान में रहने के लिए भेज किया। छात्रा की माता ग्रहणी होते हुए बेटी को शिक्षा ग्रहण कराने के लिए बेटी का हौसला बढ़ाती रही। प्रयागराज स्थित पंडित रामचंद्र मिश्रा मेमोरियल पब्लिक स्कूल झलवा में दाखिला करवा दिया। छात्रा प्रिंसी सिंह ने माता पिता के अथक प्रयास को देखते हुए सीबीएसई बोर्ड परीक्षा हाईस्कूल में 94.8 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय शिक्षकों एवं माता-पिता का सम्मान बढ़ाया है।
छात्रा के पिता ने बताया कि बेटी प्रिंसी ने हाई स्कूल में टॉप अंक हासिल किए। बेटी की उच्च शिक्षा के लिए हमें जितनी भी मेहनत करनी पड़े लेकिन बेटी को अच्छे मुकाम पर पहुंचाएंगे। छात्रा प्रिंसी सिंह के टॉप अंक हासिल करने की जैसे ही जानकारी गांव वालों को हुई तो इलाके ग्रामीणों ने बधाइयां देना शुरू कर दिया।
