भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

सपाइयों ने बबुरा क्षेत्र का किया भ्रमण

0 22

एम.डी. मौर्या की रिपोर्ट

कौशाम्बी। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता राकेश सिंह उर्फ भोला पटेल ने सपाइयो के साथ मंगलवार को चायल विधानसभा क्षेत्र के बबुरा सहित कई गांव में जनसंपर्क कर लोगो के बीच समाजवादी पार्टी की नीतियों को बताते हुए आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर मतदाता सूची में ज्यादा से ज्यादा नाम बढ़ाने हेतु प्रेरित किया साथ ही पार्टी कार्यकर्ताओं से अपने बूथ को मजबूत करने की अपील करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में पूर्व की सपा सरकार में दर्जनों जनहितकारी विकास कार्य किये गए है । प्रदेश का विकास अखिलेश यादव ही कर सकते है । भाजपा सरकार विकास के नाम पर जनता को गुमराह करने का काम कर रही है इस दौरान राकेश पटेल ने आगे कहा कि किसी के बहकावे में न आये क्योकि आगामी विधानसभा चुनाव में सपा की प्रदेश में पूर्ण बहुमत से सरकार बनने जा रही है ।इस मौके पर राकेश सिंह उर्फ भोला पटेल के साथ युवजन सभा के जिलाध्यक्ष चन्द्रजीत यादव , पंकज पटेल , विकास , संजय , मोहित , सुमित दिवाकर , लवकुश सरोज , कल्याण चन्द्र आदि लोग मौजूद रहे ।

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More