ग्राम पंचायत सचिव के सह से अवैध रेत खनन, जानकारी देने वालो को करते हैं मारने की कोशिश

विश्व भूषण पाण्डेय(वैभव)
शहडोल । जिले के जनपद पंचायत जयसिंहनगर अंतर्गत ग्राम पंचायत जमुनिहा का सचिव शशिकांत शुक्ला द्वारा अपने रिश्तेदारों के माध्यम से अवैध कारोबार क्षेत्रों में संचालित करा रहा है एवं अधिकारियों को जानकारी देने वाले जो भी संदेह में आते हैं उन्हें मारने की कोशिश करते हैं इसके उपरांत अपने पद का दुरुपयोग करते हुए यह बताते हैं कि आवेदक शासकीय कागज़ फाड़ा गया जबकि इन महोदय द्वारा वह शासकीय कागज जो फाड़ा ही नहीं गया था उसे लेकर रात्रि में भ्रमण किया जाता है जबकि शासकीय संपत्ति समय उपरांत कार्यालय में होनी चाहिए ना कि इनके मर्जी अनुसार कहीं भी लेकर घूमते रहे जो इनकी लापरवाही को स्पष्ट रूप से बयां कर रहा है
सचिव के नाम थाने में प्रकरण पंजीबद्ध दिनांक 11 जुलाई को आवेदक अमरीश कुमार उपाध्याय द्वारा थाना जयसिंहनगर मैं प्रकरण पंजीबद्ध कराया गया कि वह अपने कार्य को पूरा कर जयसिंह नगर से जमुनिया अपने घर जा रहा था उसी समय सचिव शशिकांत शुक्ला , दीपक तिवारी, रजनी शुक्ला, गुड्डा शुक्ला द्वारा बाइक में सवार होकर पीछा करते हुए दीपू पांडे के दुकान के सामने रोक कर बोलने लगे कि तुम बहुत ट्रैक्टर पकड़वाते हो कहकर अभद्र गालियां देते हुए लात एवं घूसो से मरने लगे यही नहीं बल्कि इनके द्वारा यह भी कहा गया कि अगर आज के बाद हमारा ट्रैक्टर पकड़ा गया तो जान से खत्म कर देंगे जिस पर पुलिस द्वारा धारा 294, 323, 506 बी एवं 34 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया गया
शासकीय पद का दुरुपयोग-सचिव जो ग्राम पंचायत का सबसे जवाब दे व्यक्ति होता है उसके ऊपर यह सब बातें शोभा नहीं देनी चाहिए किंतु इन जैसे सचिव लोगों के साथ साथ शासकीय संपत्तियों को गांव पर लगाने से बाज नहीं आते बस इनका काम होना चाहिए इन्हें शासकीय प्रशासनिक से क्या है|
इनका कहना है:-
आपके द्वारा यह जानकारी दी गई मैं तत्काल ही इस मामले को दिखवाता हूं।
राजेश चंद्र मिश्र
थाना प्रभारी
थाना जयसिंहनगर जिला शहडोल

