आम आदमी पार्टी सांसद संजय सिंह द्वारा उत्तर प्रदेश में सरकार बनाने को लेकर नवोदय नगर ग्रामीणों को प्रेरित किया

आम आदमी पार्टी द्वारा नवोदय नगर गांव में महा सदस्यता अभियान चलाया
——————————————————-
भारतीय सहारा कानपुर ब्यूरो
सरसौल,कानपुर । कानपुर जिले के नवोदय नगर गांव पर आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने ग्रामीणों को सदस्यता दिलाई और दिल्ली जैसी सुविधाएं उत्तर प्रदेश के हर गांव – गांव तक पहुचाने की बात कही । इस मौके पर ग्रामीणों की कुछ समस्याएं भी सुनी गई जो

भूमाफियाओं द्वारा जमीनों को कब्जा कर गांव में बरसाती पानी निकले की समस्या बन रही है। जिस पर सांसद संजय सिंह ने उससे जल्द निजात दिलाने का विश्वास दिलाया। मौके पर मौजूद सांसद संजय सिंह के साथ बृज कुमारी सह प्रभारी नई दिल्ली, बृज लाल लोधी सदस्यता प्रभारी कानपुर मंडल, विधानसभा सदस्यता प्रभारी राजीव कटियार, बीनू उत्तम नवोदय नगर, सरोज उत्तम , रमेश उत्तम, राजेन्द्र साहू लक्ष्मी साहू, लल्लन साहू, अनीश उत्तम, मौजूद रहें।
