मुँगराबादशाहपुर ब्लाक प्रमुख पद हेतु 5 लोगों ने दाखिल किया पर्चा


मुँगराबादशाहपुर, जौनपुर। विकासखंड मुँगराबादशाहपुर में क्षेत्र पंचायत प्रमुख पद हेतु भाजपा के सत्येंद्र सिंह (फंटू ) सपा से चमेला देवी पत्नी बृजलाल यादव, निर्दल प्रत्याशी पूजा दुबे , निर्दल प्रत्याशी उदय सिंह ( रिंटी ), निर्दल प्रत्याशी धर्म सिंह ने पर्चा दाखिल किया। सभी के पर्चे जांच उपरांत बैध पाए गए। जहाँ भाजपा प्रत्यासी के समर्थन में राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी, जिला मंत्री सुशील मिश्रा विहिप के विशंभर दुबे, राजेश दूबे, कन्हैया पाठक,श्याम बिहारी शुक्ला ,दिनेश शुक्ला सहित भारी संख्या में समर्थक एवं भाजपा पदाधिकारी शामिल रहे। वही समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी चमेला देवी के समर्थन में विधायक सुषमा पटेल, निवर्तमान ब्लॉक प्रमुख बृजलाल यादव, सपा प्रमुख पद प्रत्याशी के चुनाव प्रभारी राहुल यादव, मुँगराबादशाहपुर विधानसभा के सपा युवा नेता पंकज मिश्रा, पूर्व सांसद प्रतिनिधि तहसीमुलहक ( बन्ने ),सपा मुँगराबादशाहपुर के पूर्व अध्यक्ष रामलाल पाल, सपा नेता राजेश यादव, संजीत यादव, विकास यादव, वीडीसी रवि यादव सहित तमाम समर्थक एवं सपा पदाधिकारी मौजूद रहे। 5 प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल किया है लेकिन देखना यह होगा कि इसमे से कितने लोग चुनाव लड़ेगें यह तो नाम वापसी के दिन ही पता चल पाएगा । हाँ इतना माना जा रहा है कि प्रमुख पद के चुनाव में मुख्य मुकाबला भाजपा प्रत्याशी सत्येंद्र सिंह (फंटू) एवं समाजवादी पार्टी की चमेला देवी के बीच होगा। ब्लाक प्रमुख का ताज किसके सर पर बंधेगा यह तो मतदान के बाद ही पता चल पाएगा।
