महामारी जन शिकायत समिति (पेडेमिक पब्लिक ग्रीवांस कमेटी) की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई

भारतीय सहारा संवाददाता
जौनपुर (सू0वि0)। महामारी जन शिकायत समिति (पेडेमिक पब्लिक ग्रीवांस कमेटी) की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। बैठक में समिति के समक्ष एक अखबार में प्रकाशित प्राप्त शिकायत ’’अस्पताल उपकरण पड़े बीमार, बदलेंगे न बनायेगे’’ को प्रस्तुत किया गया, जिस पर सदस्यो द्वारा मुख्य चिकित्सा अधीक्षक से आख्या लेने को कहा गया।
इस अवसर पर मुख्य दंडाधिकारी विकास, सीनियर कंसलटेंट डॉक्टर एस. के. यादव उपस्थित और सूचना अधिकारी मनोकामना राय उपस्थित थे।
