बिजली की कटौती से ग्रामीण परेशान
भारतीय सहारा संवाददाता –
मुँगराबादशाहपुर, जौनपुर। मुँगराबादशाहपुर विद्युत उपखंड क्षेत्र के भीखपुर फीडर के क्षेत्रों मे बिजली की कटौती से ग्रामीण परेशान हो गए। हालात यह हो गई है। आए दिन भीखपुर फीडर क्षेत्रों मे जगह – जगह फ्यूज ही उड़ा रहता है। रविवार को तो हद हो गई कि दिनभर लोग बिजली की कटौती से इस भीषण गर्मी मे परेशान हो गए हैं। बिजली विभाग की तरफ से कोई ठोस कदम ना उठाने से लोग आक्रोशित नजर आ रहे हैं।
