नव निर्वाचित ग्राम प्रधान व सदस्यों को दिलाई गई शपथ

कोंच ,जालौन। तहसील क्षेत्र के ग्राम पड़री स्थित प्राथमिक विद्यालय परिसर में दिन शुक्रवार को नव निर्वाचित ग्राम प्रधान सुरेंद्र सिंह पटेल सहित सदस्यों में रंजना देवी आकाश पटेल सौरभ वविता पटेल अंजू सिंह अरबिंद पटेल कप्तान अरबिंद कुमार फूला देवी प्रभा देवी परमेस्वरी दयाल अजय कुमार और सौरभ सिंह को बी एम एम कामिनी दुबे ने पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई वहीं ग्राम जुझारपुरा स्थित प्राथमिक विद्यालय के प्रांगढ़ में तकनीकी सहायक हरिश्चंद्र ने नव निर्वाचित ग्राम प्रधान महेंद्र गौतम सहित सदस्य माया देवी छोटे राजा देबेन्द्र कुमार कृष्णपाल सिंह रजनी देवी रामजी आरती देवेंद्र कुमार और शिशुपाल सिंह को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।

