न्यू आदर्श श्रमजीवी पत्रकार संगठन के स्थापना दिवस पर पत्रकारों ने किया पौधरोपण

भारतीय सहारा उज्जैन संभाग –
सुसनेर। न्यू आदर्श श्रमजीवी पत्रकार संघ के स्थापना दिवस के अवसर परन्यू आदर्श शिंदे पत्रकार संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डी एल शर्मा, क्षेत्रीय विधायक राणा विक्रम सिंह एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष सजन सिंह कलारिया की मौजूदगी में पत्रकारों के द्वारा 24 घंटें आक्सीजन देने वालें देववृक्ष पीपल के पौधे के साथ बरगद के 5 पौधों का स्थानीय विश्राम ग्रह में रोपण किया गया। पौधाराेपण के

साथ ही उपस्थित लोगों ने इन पौधों की सुरक्षा का संकल्प भी लिया। बता दे कि वर्तमान में कोरोना महामारी में आक्सीजन को लेकर प्रदेश सहित पूरे देश में संकट खड़ा हो गया था। आम नागरिकों को अब पौधारोपण को लेकर लोगों में जागरूकता की जरूरत हैं इसी को लेकर पत्रकारों ने पौधारोपण कर आम नागरिकों में जागरूकता आए इसकों लेकर प्रयास किया हैं। इस अवसर पर भाजपा मंडल महामंत्री पवन शर्मा, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधी सोयतकलॉ प्रदीप शर्मा, न्यू आदर्श श्रमजीवी पत्रकार संघ राष्ट्रीय अध्यक्ष डी.एल. शर्मा, राष्ट्रीय प्रभारी राजेश शर्मा, राष्ट्रीय सलाहकार शंकर कारपेंटर, राष्ट्रीय महासचिव कमल गर्ग, संभागीय संयोजक मुकेश हरदेनिया, जिला सचिव ईश्वर सिंह सोनगरा, संगठन सदस्य नवीन परमार, बबलु कारपेंटर, सीएमओं चिंतामण व्यास, ए.एस.अाई थाना सुसनेर ओकार सिंह आदि मौजूद थें।
