भाजपा नगर मंडल का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग प्रारम्भ

तराना, उज्जैन। भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल तराना का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग स्थानीय सरस्वती शिशु मंदिर तराना पर प्रारम्भ हुवा। उद्घाटन सत्र में सर्वप्रथम माँ भारती, पंडित दीनदयाल जी उपाध्याय, श्यामाप्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं द्वीप प्रज्ज्वलित कर सत्र प्रारम्भ किया गया।उदघाटन सत्र में मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष बहादुर सिंह बोरमुंडला एवं अध्यक्षता वरिष्ठ भाजपा नेता सतीश मूंदडा ने की । अतिथियों का स्वागत नगर मंडल अध्यक्ष प्रवीण पालोत्रा द्वारा पुष्पमाला से किया गया। सत्र के मुख्य वक्ता उज्जैन नगर निगम सभापति सोनू गहलोत थे।इस अवसर पर श्री गहलोत ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुवे कहा कि कार्यकर्ता पार्टी का चेहरा होता है प्रवक्ता होता है।भविष्य में इन्ही कार्यकर्ताओं मे से नेतृत्व निकालकर आता है।प्रशिक्षण की बदौलत साधारण कार्यकर्ता भी शिखर तक पहुँच जाता है। इसलिए भाजपा में कार्यकर्ता निर्माण एक सतत प्रक्रिया से पार्टी अपने विचार से अवगत करा सके यही प्रशिक्षण का उद्देश्य है। द्वितीय सत्र की अध्यक्षता ललित सोमानी द्वारा की गई । इस सत्र में मण्डल अध्यक्ष प्रवीण पालोत्रा भी मंचासीन थे । द्वितीय सत्र में मुख्य वक्ता संभागीय मीडिया प्रभारी सचिन सक्सेना ने शोशल मीडिया का प्रभावी उपयोग पर संबोधित किया। तृतीय सत्र ओमप्रकाश राठौर की अध्यक्षता में प्रारम्भ हुवा । मुख्य वक्ता सुरेश आर्य ने पिछले छः साल में हुवे अंत्योदय प्रयत्न पर अपने विचार व्यक्त किए। चौथे सत्र की अध्यक्षता कैलाश परिहार ने की मुख्य वक्ता कृष्णपाल सिंह झाला ने व्यक्तित्व विकास विषय को लेकर अपने विचार रखे। पाँचवे सत्र की अध्यक्षता सुभाष जोशी पत्रकार ने की । वही मुख्य वक्ता कृष्णा यादव ने आत्मनिर्भरता के साथ राष्ट्रीय सुरक्षा विषय पर कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन दिया।प्रशिक्षण वर्ग कार्यक्रम का संचालन महामंत्री नरेंद्र सोलंकी ने किया। आभार महामंत्री आकाश बोड़ाना ने किया। इस अवसर पर नगर कार्यसमिति सदस्य मंडल कार्यकारिणी, जनप्रतिनिधि, अपेक्षित कार्यकर्ता गण विशेष आमंत्रित सदस्य एवं वरिष्ठ जन प्रशिक्षण वर्ग में उपस्थित थे ।जानकारी भाजपा मीडिया प्रभारी सचिन बोड़ाना ने दी। चित्र एक में वक्ता का स्वागत करते हुए भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रवीण पा लोतरा चित्र दो में प्रमुख वक्ता संबोधित करते हुए श्री सुरेश आर्य ।
