महिला शक्ति केंद्र योजना के स्टूडेंट्स वालंटियर्स द्वारा जन जागरूकता किया गया

बलरामपुर। विकास खण्ड पचपेड़वा के ग्रामपंचायत गौराभारी और विकास खण्ड गैंसड़ी के ग्रामपंचायत बखरकोटवा में मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत महिला शक्ति केंद्र योजना के स्टूडेंट्स वालंटियर्स द्वारा जनजागरूकता गतिविधि की गई जिसमे महिलाओं को सामुदायिक भागीदारी में बढ़ावा देने के लिए सरकारी योजनाओं, महिला हेल्पलाइन नम्बर, महिला हेल्प डेस्क की जानकारी देते हुए योजना से वंचित महिलाओं का नाम योजना से जोड़ने के लिए लिखा गया। कार्यक्रम में डॉ भानु प्रताप सिंह, (संकाय प्रतिनिधि) प्राचार्य राजकीय महाविद्यालय पचपेड़वा, मोहम्मद गयासुद्दीन,(संकाय प्रतिनिधि) विजय सिंह , फातिमा डिग्री कालेज गैंसड़ी, स्टूडेंट्स वालंटियर्स शीतल रमन कुमार, जयप्रकाश, उपाध्याय, राजेश, जमुना,रुचि मिश्रा, साधना, मंजू पाल, इत्यादि लोग उपस्थित रहे।
