सब्जी मंडी के जलभराव का स्थाई समाधान जारी, सफाईकर्मियों ने जगह जगह सीवर के ढक्खन खोलकर की सफाई
रायबरेली। नगर पालिका परिषद रायबरेली के वार्ड नंबर 9 के सभासद इसरार अहमद के प्रयास से सब्जी मंडी में जलभराव के स्थाई समाधान का प्रयास शुरू हो गया है। शनिवार को क्षेत्र में नगर पालिका के सफाईकर्मियों ने जगह जगह सीवर के ढक्खन खोलकर अन्दर सफाई की। साथ ही सर्राफा मंडी के पास एक पम्प स्थापित करने की भी व्यवस्था की गई। जिससे इस पूरे क्षेत्र का पानी खींच कर नाले में छोड़ा जाएगा। आपको बता दें कि सब्जी मंडी में पतंग वाली गली लम्बे समय से जलभराव का संकट झेल रही है। कई बार लोगों ने इसकी शिकायत की लेकिन समस्या का स्थाई समाधान नहीं हो सका। दो वार्डों के सीमा विवाद में सभासद भी इस पर ध्यान नहीं दे रहे थे। अंत में इसरार अहमद ने नगर पालिका के संज्ञान में लाकर समस्या का समाधान कराने का प्रयास शुरू किया है। उन्होंने बताया कि पालिकाध्यक्ष के निर्देश पर नगर पालिका की टीम शनिवार को साफ सफाई की है। जल्द ही पम्प लगाकर जलनिकासी की समस्या खत्म कराई जाएगी। पम्प को सर्राफा मंडी के स्थापित करने के लिए जगह का चिन्हांकन हो गया है।
