भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

समय से कार्यालय में उपस्थित न होने पर जिला समाज कल्याण अधिकारी का वेतन रूका

0 12

खण्ड विकास कार्यालय में लापरवाही के चलते कर्मियों को विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि….

सहारनपुर। मुख्य विकास अधिकारी प्रणय सिंह ने जिला समाज कल्याण अधिकारी आनन्द कुमार सिंह के कार्यालय से अनुपस्थित होने पर एक दिन के वेतन रोके जाने के निर्देश दिए है। साथ ही स0व0 पर्यावेक्षक कुलदीप सिंह के बिना सूचना के कार्यालय से अनुपस्थित रहने पर स्पष्टीकरण मांगे जाने के साथ ही वेतन रोके जाने के निर्देश दिए है। उन्होंने खण्ड विकास कार्यालय रामपुर मनिहारान में औचक निरीक्षण में समुचित साफ-सफाई न होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए, व्यवस्थाओं को दुरूस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिन पटलांे पर कार्य अपूर्ण पाये गए ऐसे सभी कर्मियांे को विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई।
मुख्य विकास अधिकारी प्रणय सिंह ने आज यहां यह जानकारी दी। उन्हांेने कहा कि कार्य के प्रति लापरवाह कर्मियों के विरूद्ध कठोर कार्रवाही की जायेंगी। उन्हांेन आज प्रातः 10ः25 बजे शासकीय कार्य हेतु जिला समाज कल्याण अधिकारी को अपने कार्यालय कक्ष में बुलाया, लेकिन जिला समाज कल्याण अधिकारी अनुपस्थित पाये गए। उन्होंने कहा कि जिला समाज कल्याण अधिकारी की यह प्रवृत्ति कई बार पाई गयी है। जिसके चलते आज उनका एक दिन का वेतन आग्रमि आदेशों तक रोके जाने के निर्देश दिए है। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय की उपस्थिति पंजिका अवलोकन करने पर स0व0पर्य0 कुलदीप सिंह बिना किसी सूचना के 01 दिसम्बर, 2020 से अनुपस्थित पाए जाने पर सम्बन्धित कर्मचारी का स्पष्टीकरण संतोषजनक प्राप्त होने के उपरान्त हीं वेतन आहरित किया जाने के निर्देश दिए है।
मुख्य विकास अधिकारी ने आज दोपहर 12ः20 बजे विकास खण्ड रामपुर मनिहारान् का निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय खण्ड विकास अधिकारी, एवं समस्त स्टाफ उपस्थित मिला। निरीक्षण के समय कार्यालय में अभिरक्षित पंजिकाओं का अधोहस्ताक्षरी द्वारा अवलोकन किया गया। अवलोकन करने पर पाया गया कि मस्टर रोल निर्गम पंजिका एवं मनरेगा फण्ड ट्रांसफर आर्डर खण्ड विकास अधिकारी स्तर से आज तक अवलोकित नहीं करायी गयी। निरीक्षण के समय सम्पूर्ण समाधान दिवस पंजिका माह सितम्बर से अपूर्ण पायी गयी। मकान किराया वसूली पंजिका खण्ड विकास अधिकारी से अवलोकित नहीं है। निरीक्षण के समय जीपीएफ पासबुक एवं सर्विस बुको का अवलोकन किया गया, अवलोकन करने पर पाया गया कि अधिकांश जीपीएफ पासबुक पूर्ण है, परन्तु पासबुकों पर प्लूड लगा हुआ है। उन्होंने अधूरे कार्य करने वाले कर्मचारियों को फटकार लगाते हुए खण्ड विकास अधिकारी को निर्देश दिए कि अधूरी पंजिकाओं को तत्काल पूरा कराया जाए। किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं गी जायेगी।
श्री प्रणय सिंह ने निरीक्षण के समय वर्ष 2019-20 की सम्पूर्ण समाधान दिवस पंजिका देखी गयी। जिससे पाया गया कि शिकायतकर्ता द्वारा दी जा रही शिकायतों में उनका मोबाईल नम्बर दर्ज नहीं किया जा रहा है। इसके उपरान्त वर्ष 2020-21 की सम्पूर्ण समाधान दिवस पंजिका देखी गयी जिसमें पाया गया कि सितम्बर, 2020 से कोई भी शिकायत पंजिका में दर्ज नहीं है। कार्यालय में मनेरगा डिमाण्ड पंजिका नहीं बनी हुई है। इसके उपरान्त मौके पर उपस्थित एडीओ पंचायत से ग्राम पंचायतों में सचिवों द्वारा क्या-क्या कार्य कराया जा रहा है, उसकी पंजिका एवं लिस्ट प्रस्तुुत करें, परन्तु एडीओ पंचायत द्वारा उक्त कार्य कि न तो लिस्ट प्राप्त करायी गयी और न उनकों यह ज्ञात है कि कौन सचिव ग्राम पंचायतों में कहॉ कार्य कर रहा है। निरीक्षण के समय एडीओ समाज कल्याण के पास उनके विभाग से सम्बन्धित योजनाओं की न तो गार्ड फाईल मिली और न कोई पंजिका उनके द्वारा निरीक्षण के समय दिखायी गयी।
मुख्य विकास अधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए इससे स्पष्ट हो रहा है कि खण्ड विकास अधिकारी का विकास खण्ड कार्यालय में तैनात अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि इस कार्यप्रणाली से स्पष्ट है कि अधिकारियों का कर्मचारियों पर कोई नियंत्रण नहीं है। निरीक्षण के समय अपूर्ण अभिलेख पाये जानें तथा शासन की मंशा के अनुरूप शासकीय कार्य सम्पादित न किये जानें के कारण सम्बन्धित को विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि प्रदत्त की जाती है।

रिपोर्टर मोहम्मद नसीम

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More