भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

13 वरिष्ठ चिकित्साधिकारियों का तबादला

0 20

लखनऊ। शासन ने मंगलवार को 13 वरिष्ठ चिकित्साधिकारियों का तबादला आदेश जारी किया। इनमें कई मुख्य चिकित्साधिकारी भी हैं। सीतापुर के सीएमओ डॉ. आलोक वर्मा को जिला चिकित्सालय बस्ती में वरिष्ठ परामर्शदाता बनाया गया है। गोंडा की सीएमओ डॉ. मधु गैरोला को सीएमओ सीतापुर की जिम्मेदारी दी गई है।

जिला चिकित्सालय रायबरेली के वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ. अजय सिंह गौतम को सीएमओ गोंडा बनाया गया है। झांसी के जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. डीके गर्ग को सीएमओ ललितपुर, सीएमओ मेरठ डॉ. राजकुमार को मेरठ मंडल में ही संयुक्त निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण बनाया गया है।

जिला संयुक्त चिकित्सालय संजय नगर गाजियाबाद के वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ. अखिलेश मोहन को मेरठ का सीएमओ बनाया गया है। सीएमओ सुल्तानपुर डॉ. चंद्रभूषण नाथ त्रिपाठी को अयोध्या जिला चिकित्सालय में वरिष्ठ परामर्शदाता, डॉ. राम मनोहर लोहिया आयु‌र्विज्ञान संस्थान लखनऊ के वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ. धर्मेंद्र कुमार त्रिपाठी सीएमओ सुल्तानपुर, सीएमओ प्रयागराज डॉ. गिरिजा शंकर वाजपेयी को अपर निदेशक स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय लखनऊ ट्रांसफर किया गया है।

वहीं, सीएमएस जिला चिकित्सालय सुल्तानपुर डॉ. प्रभाकर राय को सीएमओ प्रयागराज, बलरामपुर चिकित्सालय लखनऊ के वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ. सुरेश चंद्र कौशल को सीएमएस जिला चिकित्सालय सुल्तानपुर, सीएमओ मीरजापुर डॉ. ओमप्रकाश तिवारी को एसजीपीजी मंडलीय चिकित्सालय वाराणसी में वरिष्ठ परामर्शदाता तथा वरिष्ठ परामर्शदाता जिला महिला चिकित्सालय वाराणसी डॉ. प्रभु दयाल गुप्ता को सीएमओ मिर्जापुर की जिम्मेदारी दी गई है।

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More