भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

जहरीली शराब पीने से मरे ग्रामीणों की शव यात्रा में शामिल हुए प्रशासनिक अधिकारियों सहित जनप्रतिनिधि

0 13

विजय पाल की रिपोर्ट
फूलपुर, प्रयागराज। फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के अमिलिया गांव में सरकारी ठेका देशी शराब की दुकान से खरीद कर शराब पी कर मरने वालों के परिजनों व ग्रामीणों ने बताया कि जहरीली शराब कांड का मुख्य आरोपी श्यामबाबू जायसवाल जो क्षेत्र के अगरापट्टी गांव का निवासी है। अमिलिया तिराहे पर शराब की दुकान उसकी पत्नी संगीता देवी के नाम आवंटित है। श्यामबाबू काफी अरसे से गांजा चरस की तस्करी व बिक्री करने का माहिर बताया जाता है। अवैध शराब बनवाने में भी माहिर श्याम बाबू जायसवाल फूलपुर पुलिस की मिलीभगत से खूब कमाई करता था। अमिलिया कोनार,मैलहन,चकरालीपुर , नन्दौत गांव जो फूलपुर के उत्तरी छोर पर स्थित होने के साथ साथ प्रतापगढ़ व जौनपुर की सीमा से सटा हुआ है। ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में इन दिनों पुलिस की सह पर अवैध शराब व जुआ का धंधा काफी दिनों से फल फूल रहा है। कल देर रात इसी शराब पीने से कई ग्रामीणों की मौत हो गई जिनकी आज प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में अंतिम संस्कार किया गया जिसमें प्रवीण पटेल विधायक विधानसभा फूलपुर, जिला अध्यक्ष अश्वनी दुबे फूलपुर लोकसभा सांसद केसरी देवी पटेल व अन्य भाजपाइयों के साथ पूर्व विधायक विजमा यादव व अन्य समाजवादी पदाधिकारियों सहित कांग्रेस पार्टी के पूर्व जिला उपाध्यक्ष अशफाक अहमद आदि ग्रामीण उपस्थित रहे।

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More