थाना सरसावा पुलिस व बदमाशो के बीच हुई जबरदस्त मुठभेड़,3 बदमाश मय असहलो सहित हुए गिरफ्तार

मो. नसीम की रिपोर्ट –
सहारनपुर । थाना सरसावा पुलिस एवम बदमाशो के बीच कल देर राञि हुई जबरदस्त मुठभेड़ मे पुलिस ने 3 कुख्यात बदमाशो को देशी तमन्चो,जिन्दा एवम खोंखा कारतूस तथा चोरी की मोटर साइकिल सहित किया गिरफ्तार।
आपको बता दे,कि थाना सरसावा प्रभारी प्रवीण कुमार मय दल-बल सहित यहां ग्राम अलीपुरा के जंगल मे चैकिंग पर थे,कि अचानक तीन कुख्यात बदमाश यहां जंगल मे खड़े होकर किसी लूट की बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक मे थे,कि अचानक पुलिस को देखते ही बदमाशो ने पुलिस पार्टी दो फायर झोंके,पुलिस पार्टी ने भी हिम्मत नही हारी,तथा तीनों भागते बदमाशो को ग्राम अलीपुरा के जंगल से गिरफ्तार कर लिया।पकड़े गये तीनों बदमाशो शादाब पुञ नवाब निवासी ग्राम रसूलपुर थाना नकुड,आमिर पुञ फारूख निवासी ग्राम रसूलपुर तथा शाहिद पुञ सत्तार के कब्जे से दो देशी तमन्चे,दो जिन्दा तथा दो खोंखा कारतूस तथा एक चोरी की स्पेलन्डर बाईक जिसका नम्बर यू,पी,-11 बी,एक्स,79141 बरामद कि।पुलिस का कहना है,कि पकड़े गये बदमाश किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे,जिन्हें समय रहते गिरफ्तार कर लिया गया है।
बदमाशो को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम मे सरसावा थाना प्रभारी प्रवीण कुमार सहित उप-निरीक्षक जीतेन्द्र राणा-राहुल सत्तार,कांटेबल मुकेश,रोहित,बालेन्द्र तथा सोरव धामा थे।
