भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

भरत मिलाप के मौके पर पूरे नगर के सभी वार्डों मे साफसफाई व चूने का छिड़काव किया गया

0 12

भारतीय सहारा न्यूज नेटवर्क
मुँगराबादशाहपुर, जौनपुर। मुंगरा बादशाहपुर के ऐतिहासिक भरत मिलाप को मध्य नजर रखते हुए नगर पालिका अध्यक्ष शिव गोविंद साहू के निर्देशानुसार पूरे नगर में साफ सफाई को विशेष ध्यान मे रखते हुए पूरे नगर में साफ सफाई का एक विशेष अभियान चलाया गया और सड़क पर चूने का छिड़काव कर सड़कों को सुंदरीकरण किया गया ।नगरपालिका परिषद के अध्यक्ष शिव गोविंद साहू ने कहा कि नगर मुँगराबादशाहपुर मे लगने वाला यह भरत मिलाप अपने आप मे एक ऐतिहासिक भरत मिलाप है। भरत मिलाप के मौके पर पूरे नगर के सभी वार्डों मे साफसफाई व चूने का छिड़काव किया गया है। उन्होंने कहा कि पालिका परिषद के सफाई कर्मचारी पूरी मुस्तैदी से सफाई मे लगे हुए हैं।

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More