भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

भोजपुरी अभिनेता चन्दन को बधाई देने वालों का तांता

0 15

जलालपुर,जौनपुर। क्षेत्र के त्रिलोचन महादेव बाजार के निवासी भोजपुरी अभिनेता चन्दन सेठ ने बताया सुबह 5 बजे से ही मोबाइल फोन काॅल, व्हाट्सएप, फेसबुक,इन्सटाग्राम,मैसेंजर पर लोगों ने बधाई देने शुरू किया जो काफी रात तक बधाई देने वालों का तांता लगा रहा।श्री सेठ ने बताया सबसे पहले त्रिलोचन महादेव स्थित प्राचीन व ऐतिहासिक शिव मंदिर पर पूजा-अर्चना किया।और देश को कोरोना वायरस जैसे महामारी से बचाने के लिए प्रार्थना किया।उन्होने बताया एक दिन में इतना प्यार का बरसना अतुलनीय है।चन्दन ने बताया जन्मदिन के शुभ दिन पर फिल्म इंडस्ट्री सहित उनके चाहने वालों ने बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।चन्दन ने अपने जन्मदिन पर बधाई और शुभकामनाएं देने वाले सभी को तहेदिल से धन्यवाद देते हुए आभार व्यक्त किया।चन्दन बहोत जल्द भोजपुरी फिल्म रंगीला बनारस मे मुख्य किरदार में दिखाई देंगे।साथ ही कई बड़े बजट की हिन्दी विडियो एलबम में भी दिखाई देंगे।फोन काॅल,फेसबुक,इन्सटाग्राम,व्याट्सप पर बधाई देने वालों में केराकत विधायक दिनेश चौधरी,व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष/जिलाध्यक्ष इन्द्रभान सिंह इन्दु,फिल्म सुपरस्टार शुभम् तिवारी,रविराज दीपू,हास्य कलाकार संजय वर्मा,सी.पी.भट्ट,गायक रविन्द्र सिंह ज्योति,अन्तरराष्ट्रीय भजन गायक दीपक त्रिपाठी,पूर्वांचल होटल के मालिक संजय सिंह,मिस नार्थ जोन आकांक्षा वर्मा,पाश्वर्व गायिका अल्का झा,सुनील प्रजापति,रामचन्दर यादव,सुबाष चन्द शुक्ला,भजन गायक मनीष उपाध्याय,सूर्य प्रकाश बल्ला गुरू,बाॅलीवुड अभिनेता अमित राय,अभिनेत्री आँचल सोनी,अभिनेत्री गुन्जन पंत,गायिका श्रेया यादव,नारी शक्ति संस्थान जिला सचिव पूनम तिवारी,गायिका वर्षा कश्यप,अभिनेत्री इला पाण्डेय,बलेश्वर सिंह,विश्वजीत सेठ,साहिल सोनी,पराऊगंज व्यापार मंडल अध्यक्ष शिवचन्द यादव,जलालपुर व्यापार मंडल अध्यक्ष पवन गुप्ता,रवि सेठ समेत फिल्म इन्डस्ट्री व जिले के सम्मानित लोगों ने बधाई दिया।

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More