आधुनिक डिजाइनों के साथ श्री बालाजी ज्वैलर्स के शोरूम का भव्य हुआ उद्घाटन

भारतीय सहारा के लिए तहसील संवाददाता राकेश दूवे की खास रिपोर्ट –
पवारा, जौनपुर। क्षेत्र के पवारा बाजार स्थित श्री बालाजी ज्वैलर्स के शोरूम का भव्य उद्घाटन किया गया. शोरूम का उद्घाटन अमरनाथ सेठ के द्वारा किया गया। श्री बालाजी ज्वैलर्स के प्रोपराइटर योगेश उर्फ बंटी सेठ ने बताया कि हमारे शोरूम मे लेटेस्ट, आधुनिक डिजाइनों व फैन्सी गहने उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि महानगरों की तर्ज पर ही क्षेत्रीय जनता की मांग पर श्री बालाजी शोरूम का उद्घाटन किया गया है। बंटी सेठ ने कहा कि उचित दामों मे अच्छी क्वालिटी की सामग्री उपलब्ध है। बंटी सेठ ने कहा कि बदलते जमाने के साथ चलना पड़ता है । आज का जमाना फैन्सी आइटमों का हो गया है। उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि आप लोग एकबार सेवा करने का मौका देकर देखिए शिकायत का मौका नही मिलेगा । बंटी सेठ ने कहा कि श्री बालाजी शोरूम मे आने के बाद आप यह एहसास करेंगे कि मै किसी महानगर के शोरूम मे प्रवेश किया हूँ।
