सोशल मीडिया पर वायरल विडियो की हकीकत परखने गांव पहुंचा सरकारी अमला
रायबरेली। सरकारी अमला सोशल मीडिया पर वायरल विडियो की हकीकत परखने गांव पहुच गया। हकीकत परखने के बाद दोनो पक्षो को पाच पाच लाख पर पाबंद किया गया । जानकारी के अनुसार गांव के ही एक व्यक्ति द्वरा जातिय उन्माद फैलाने पर गाव के पूर्व प्रधान ने नाराजगी जताई । जिस को लेकर गलत तरीके से आरोप लगाते हुए पूर्व प्रधान की शिकायत की गई । गाव मे

जाति उन्माद फैला रहे युवक को समझाने बुझाने का विडियो वायरल हो गया । जिस को संज्ञान मे लेते हुए जिला प्रशासन सोमवार को गांव पहुच कर ग्रामीणो से जानकारी लिया । पूर्व प्रधान पर लगाए गए आरोपो की पुष्टि न होने पर दोनो पक्षो को बुलाकर समझा बुझा कर मामले को शांत कराया । एसडीएम शालिनी प्रभाकर व सीओ अंजनी चतुर्वेदी ने दोनो पक्षो को पाच पाच लाख की पाबंद करने के निर्देश देते हुए कहा कि गांव मे बाहरी लोगो की भीड इकट्ठा होने व देर रात तक डीजे बजाने पर नाराजगी जताई । उन्होंने एसओ भदोखर को निर्देशित करते हुए कहा कि बिना अनुमति के ऐसा करने वाले लोगो के खिलाफ शक्त कारवाई की जाए।
इस मौके पर नायब तहसीलदार रितेश सिंह, एसओ रामआशीष उपाध्याय, मुंशीगंज चौकी प्रभारी नरेन्द्र सिंह, लेखपाल वेद प्रकाश सिंह , कांस्टेबल अभिषेक यादव मौजूद रहे ।
