सामाजिक और राजनैतिक विलक्षण के धनी थे कांशीराम- अशोक चौधरी

फूलपुर, प्रयागराज। सामाजिक और राजनैतिक क्षमता विलक्षण के धनी थे मा कांशीराम । उनके अन्दर नैतिक बल के साथ सामाजिक सरोकारों के लिए उनकी प्रतिबद्धता, अभूतपूर्व थी। हम उनके द्वारा बताए रास्ते पर चल कर समाज का उत्थान आप लोगों के सहयोग से करनें के लिए कटिबद्ध है उक्त बातें गाडगे यूथ ब्रिगेड के तत्वाधान में आर डी पाल सीनियर सेकेंडरी स्कूल बाबूगंज में आयोजित मा कांशीराम के श्रद्धांजलि समारोह में बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश प्रभारी अशोक चौधरी ने कही। कार्यक्रम में उपस्थित विशिष्ट अतिथि रमेश कुमार ने कहा कि मान्यवर साहब ने वह कर दिखाया, जो दलितों के बहुत ही कम नेता कर सके थे। विशिष्ट अतिथि राहुल कनौजिया ने कहा कि संघर्षों से ही मंजिल मिलती हैं इसलिए हमें निरंतर संघर्ष करना है। कार्यक्रम में उपस्थित माला प्रसाद चौधरी रामनारायण पाल गुलाबचंद कनौजिया शिवलाल कनौजिया डॉ दूधनाथ गौतम अरुण अग्रवाल अमरेंद्र त्रिपाठी शिव बाबू चौरसिया कुश द्विवेदी लव कुमार महमूद अहमद सहित दर्जनों बुद्धिजीवियों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया ।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे ईशा पब्लिक स्कूल के प्रबंधक विजय पाल ने कहा कि संगठन को आगे बढ़ाने के लिए किसी पद पर होना आवश्यक नहीं है बल्कि कठिन परिश्रम से हम समाज को संगठित कर सकते हैं। कार्यक्रम का संचालन जिला अध्यक्ष सुनील कनौजिया ने किया। कार्यक्रम में धर्मराज कनौजिया ,गुलाब कनौजिया ,रोशन लाल कनौजिया, विनोद कुमार कनौजिया , विनोद यादव, मनोज कनौजिया ,धीरज कनौजिया, शिवलाल कनौजिया सहित संरक्षक राम सरन आदि लोग उपस्थित रहे।
