विधायक प्रवीण पटेल ने कठिन परिश्रम के बाद देर रात विधानसभा में विधुत आपूर्ति कराई बहाल

फूलपुर , प्रयागराज। पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के निजीकरण के विरोध में विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा के अनिश्चितकालीन हड़ताल के दौरान जहां जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया वही लोग पानी पीने के लिए भी इधर उधर भटकने लगे। अचानक हुई हड़ताल से पूरे विधानसभा में हड़कंप सी मच गई जिसको सरकार ने गंभीरता से लेते हुए विद्युत विभाग को पीडब्ल्यूडी अभियंता सहित राजस्व विभाग के लेखपालों को निर्देशित करते हुए तत्काल विद्युत आपूर्ति बहाल करने का आदेश जारी किया किंतु यह आदेश सिर्फ पन्नों पर ही रह गया ।जिसका असर जमीन पर देखने को नहीं मिला। विद्युत आपूर्ति बंद होने के बाद विधानसभा फूलपुर के अनेक लोगों द्वारा विद्युत विभाग सहित उच्च अधिकारियों समेत क्षेत्रीय विधायक प्रवीण पटेल को भी विद्युत आपूर्ति को लेकर ठोस पहल करने की मांग की । जिसके उपरांत मामले को संज्ञान में लेते हुए क्षेत्रीय विधायक प्रवीण पटेल ने उपजिलाधिकारी विवेक चतुर्वेदी को साथ लेकर हबूसामोड़, सरायनाइत, मलावां, झूंसी, तुलापुर, हनुमानगंज, थानापुर, भोपतपुर ,फूलपुर आदि फिटर पर पहुंच कर देर रात 1:11 बजे तक विधुत आपूर्ति बहाल कराई। जिसके बाद पूरे विधानसभा के लोगों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी और फिर सोशल मीडिया के माध्यम से विधानसभा के लोगों ने क्षेत्रीय विधायक प्रवीण पटेल का आभार प्रकट किया।
