जनता ने आशिर्वाद दिया तो विकास की शुरुआत गांव से होगा – शीतला प्रसाद तिवारी
रानीगंज, प्रतापगढ़। आगामी 2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव मे जनता ने अपना आशिर्वाद दिया तो रानीगंज विधानसभा क्षेत्र मे मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराऊंगा। उक्त बाते सब की नजर से बातचीत के दौरान भावी 2022 के उत्तर प्रदेश जनपद प्रतापगढ़ के रानीगंज विधानसभा क्षेत्र के भावी प्रत्याशी कर्मठ, इमानदार, मृदुभाषी , सरल स्वभाव शीतला प्रसाद तिवारी ने कहा । उन्होंने कहा कि जनता जनार्दन होती है

जो फैसला जनता करेगी सर्वमान्य होगा। तिवारी ने कहा कि युवाओं को प्रोत्साहित करके आगे बढ़ाना होगा। युवा ही हमारे भारत की तकदीर और तस्वीर हैं। शीतला प्रसाद तिवारी ने कहा कि कुछ विकास करने की लालसा लेकर आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने का मन बनाया। उन्होंने कहा कि आगामी 2022 मे रानीगंज विधानसभा क्षेत्र से जनता ने अपना आशीर्वाद देकर सेवा करने का मौका दिया तो विकास की कड़ी गांव से शुरू कराऊंगा।
