योगी सरकार के कार्यकाल मे किसान आवारा पशुओं से परेशान हैं – राजेन्द्र यादव
मुँगराबादशाहपुर, जौनपुर । मुँगराबादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्रामसभा लौंह के डिहई का पूरा मे समाजवादी समाजवादी पार्टी के बहुत ही क्रांतिकारी सिपाही उत्तर प्रदेश से लेकर महाराष्ट्र तक समाजवादी पार्टी का परचम लहराने वाले समाजसेवी व सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र बहादुर यादव ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव


के आवाहन पर लोगों मे आवाहन पत्र वितरण करते हुए कहा कि आप लोग अखिलेश यादव के कार्यकाल को भली भांति जानते हैं । बतौर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपने कार्यकाल मे प्रदेश का चहुमुंखी विकास किया था। सपा नेता राजेन्द्र यादव ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आज योगी सरकार के कार्यकाल मे किसान आवारा पशुओं से परेशान हैं । किसानों की फसलें आवारा पशु खा जा रहे हैं। राजेन्द्र यादव ने कहा कि प्रयागराज – गोरखपुर राजमार्ग की हालात बद से बदतर हो गई है। प्रयागराज बार्डर पाण्डेयपुर से मुँगराबादशाहपुर , सुजानगंज, बदलापुर सड़क की स्थिति दयनीय हो गई हैं । उन्होंने कहा कि सड़क खराब होने की वजह से आए दिन एक ना एक दुर्घटनाएं हो रही है। सरकार खराब सड़क पर सिर्फ चक्ती पर चक्ती लगवा रही है। इस मौके पर राम कृपाल पटेल, राज बहादुर पटेल, सूर्य प्रकाश पटेल, अशोक यादव, राम अचल यादव, राम सनेही पटेल सहित तमाम लोग उपस्थित थे।
