भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

परशुराम सेवा संस्थान कार्यालय का किया गया उदघाटन

0 14

मछलीशहर/जौनपुर । स्थानीय नगर पंचायत के कृपाशंकर नगर में ब्राह्मण शिरोमणि भगवान परशुराम सेवा संस्थान का उद्घाटन गत दिनों मछलीशहर के कृपाशंकर नगर सब्जी मंडी रोड पर स्थित ब्यूरो प्रमुख अरुण तिवारी के आवासीय कार्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष बृजेश मिश्रा द्वारा किया गया।
परशुराम सेवा संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष/संस्थापक कमलेश तिवारी ने सभी ब्राह्मण बंधुओ का सादर अभिनसन्दन करते हुये आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रबुद्ध सभा के प्रदेश सचिव विजय कुमार तिवारी “लल्लू गुरु” व संजीव कुमार तिवारी व लल्ला उपाध्याय रहे।
कार्यक्रम में जिले भर तमाम ब्राह्मण बन्धुओं ने आकर भगवान परशुराम जी के प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करके आशीर्वाद लेते हुए ब्राह्मण वर्ग के उत्थान व सम्मान की कामना की।
परशुराम सेवा संस्थान के जिला अध्यक्ष अरुण पाण्डेय “चंदन अकेला” जिला उपाध्यक्ष रमाकांत मिश्र ” नीरज”, जिला प्रवक्ता देवेश प्रसाद शुक्ला ने कहा कि इस समय जिस तरह से ब्राह्मणो के साथ अत्याचार, उत्पीड़न, शोषण किया जा रहा है वो क्षम्य नही है । ब्रह्मण वर्ग अपने को इस राजनीतिक परिवेश में ठगा हुआ महशूश कर रहा है । उसके साथ प्रतिदिन आपराधिक घटनाएं घटित हो रही है।
कुछ समय पहले ब्राह्मण वर्ग सभी राजनीतिक पार्टीयों की शिरोमणि हुआ करती थी, सभी लोग सम्मान किया करते थे , परन्तु अब परिस्थितिया बदल गयी है , उनके असंगठित हो जाने से वर्तमान समय मे समस्त राजनीति पार्टियो द्वारा ब्राह्मणो को एकत्र करने, उन्हें रिझाने का कार्य कर रही है।
समस्त ब्राह्मण समुदाय को संगठित होकर अपने सम्मान, उत्थान को पुनः प्राप्त करने का समय आ गया है, जिसके लिए देश भर में पंचायत स्तर तक परशुराम सेवा संस्थान की तरफ से संगठन को मजबूत करने के लिए कार्यालय खोला जाएगा जिससे सगंठन का विस्तार करके एकजुट किया जा सके। जिसके लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष व संस्थापक कमलेश तिवारी के आवाहन पर मछलीशहर में तहशील कार्यालय का उदघाटन महाराष्ट्र के बिल्डर व प्रदेश अध्यक्ष बृजेश मिश्रा द्वारा किया गया है। कार्यक्रम में आये हुए समस्त ब्राह्मण विशिष्ट जनों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का धन्यवाद ज्ञापित कर आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष जौनपुर अरुण पाण्डेय, जिलाध्यक्ष वाराणसी आशीष मिश्रा, मछलीशहर “नगर अध्यक्ष” एडवोकेट अरुण तिवारी, न्याय पंचायत अध्यक्ष “पहसना” शंकुल पाण्डेय, न्याय पंचायत अध्यक्ष “टेकारी” संतोष मिश्रा, न्याय पंचायत अध्यक्ष “पुरेव” जलालपुर, नीरज मिश्रा, रोहित चौबे पत्रकार, इंद्रेश तिवारी सामाजिक कार्यकर्ता व भाजपा नेता, कुलदीप तिवारी , नीरज तिवारी, बंटी तिवारी, शशि चौबे, “डी एम”, विपिन पाण्डेय “शास्त्री” विमल तिवारी ब्यूरो चीप, आदि समस्त ब्राह्मण बन्धुओं सहित मीडिया कर्मी व पत्रकार गण उपस्थित रहे।

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More