बाम्बे गेस्ट हाउस बना जिस्मफरोशी का अड्डा, जानकर भी पुलिस बन रही है अनजान
मुँगराबादशाहपुर, जौनपुर । क्षेत्र के जौनपुर रोड पर तुलसी हास्पिटल के बगल मे बाम्बे गेस्ट हाउस मे जिस्मफरोशी का धंधा जोरों पर चल रहा है । बाम्बे गेस्ट हाउस के मालिक कहते हैं कि मेरा कोई क्या कर लेगा मेरी सेटिंग पुलिस प्रशासन से लेकर कुछ सफेद पोस नेताओं से भी है । बाम्बे गेस्ट हाउस मे नीचे चाय नास्ता की दुकान चल रही है बगल मे बाम्बे गेस्ट हाउस के संचालक स्वयं बैठकर जिस्मफरोशी करने वालों से पैसा लेकर ऊपर बने कमरों मे भेजते हैं । यह सब स्थानीय पुलिस की छत्रछाया मे फलफूल रहा है । सवाल यह भी उठता है कि आखिर इस तरह के गोरखधंधे को पुलिस क्यों नही बंद करा रही है । हकीकत देखना हो तो एक दिन बाम्बे गेस्ट हाउस के बाहर बैठकर देखा जा सकता है ।
