भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

मालगाड़ी से हुई दुर्घटना में 70 बकरे और  बकरियों की मौत, चरवाह गंभीर रूप से घायल

0 20

राकेश मौर्या के साथ वीरेंद्र कुमार की रिपोर्ट

मुंगरा बादशाहपुर (जौनपुर)। मुंगरा बादशाहपुर रेलवे स्टेशन के पूर्वी दिशा में आउटर के पास मालगाड़ी से हुई दुर्घटना में 70 बकरियों की मौत हो गई साथ ही चरवाह को भी गंभीर रुप से चोटें आई हैं। यह घटना सोमवार लगभग 2:00 बजे की है। जिसमें पंचू रामपाल उम्र 55 साल व अमृतलाल लगभग 100 बकरियों के साथ मुंगरा बादशाहपुर रेलवे स्टेशन के आउटर के पास उन्हें चरा रहे थे। दोपहर के समय जब वह रेलवे ट्रैक पार करके घर वापसी कर रहे थे। तभी अचानक मालगाड़ी के आ जाने से ट्रैक पर अफरा-तफरी मच गई। बकरियां इधर-उधर भागने लगी किंतु वह अपनी जान बचाकर भाग पाती इससे पहले पूर्व दिशा से आ

रही मालगाड़ी उन्हें रौंदते हुए आगे निकल गई। बकरियों को बचाने के प्रयास में पंचू रामपाल को भी गंभीर चोटें आई। पंचू रामपाल के परिवार वालों से बात-चीत करने पर उन्होंने बताया कि इस घटना से उन्हें भारी नुकसान का सामना करना पड़ेगा कारण यह कि इन्हीं बकरियों की वजह से उनके परिवार का जीवन यापन होता था। पंचू रामपाल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मुंगरा बादशाहपुर के बाद स्वरूप रानी प्रयागराज में एडमिट कराया गया। घटनास्थल पर कानूनगो राजेश यादव व लेखपाल विजय पटेल पहुंचकर घटना की जानकारी ली। *राकेश मौर्या के साथ वीरेंद्र कुमार की खास रिपोर्ट-*

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More