तहसीमुलहक ( बन्ने ) बने सपा जिला कमेटी के आमंत्रित सदस्य
मुँगराबादशाहपुर, जौनपुर । समाजवादी पार्टी जनपद जौनपुर के जिलाध्यक्ष लालबहादुर यादव ने मुँगराबादशाहपुर निवासी तहसीमुलहक ( बन्ने ) को समाजवादी पार्टी जनपद जौनपुर के जिला कमेटी का आमंत्रित सदस्य नियुक्त किया है । तहसीमुलहक हक ( बन्ने ) को समाजवादी

पार्टी जिला कमेटी मे आमंत्रित सदस्य बनाए जाने के बाद तहसीमुलहक ( बन्ने ) समर्थकों मे खुशी की लहर दौड़ पड़ी । बन्ने को बधाई देने वालों का तांता लग गया । समाजवादी पार्टी जनपद जौनपुर का जिला कमेटी का आमंत्रित सदस्य चुने जाने पर तहसीमुलहक ( बन्ने ) ने पूर्व विधायक, जिलाध्यक्ष जौनपुर समाजवादी पार्टी लालबहादुर यादव का आभार ब्यक्त करते हुए कहा कि जिलाध्यक्ष ने मुझे इस लायक समझा और जो जिम्मेदारी दिया है उसको मै बखूबी निभाते हुए समाजवादी पार्टी का एक सच्चा सिपाही बनकर पार्टी के लिए रातदिन कार्य करता रहूंगा । तहसीमुलहक ( बन्ने ) ने कहा कि समाजवादी पार्टी मजबूती के साथ चुनाव आगे बढ़ रही है । उन्होंने कहा कि योगी राज मे किसान परेशान है । छुट्टा जानवरों से किसानों की फसलें बर्बाद हो रही हैं । बन्ने ने कहा कि जब हमारे देश का किसान ही खुशहाल नही रहेगा तो देश कैसे आगे बढ़ेगा । बन्ने ने कहा कि जनता सब जान गई है । समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता जी जान से मेहनत कर रहे हैं । दुबारा फिर अखिलेश यादव मुख्यमंत्री बनेंगे ।
